menu-icon
India Daily

अगले दो हफ्तों में भारत के स्मार्टफोन इम्पोर्ट की अग्नि परिक्षा! जानें क्या है मामला

US-India Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारतीय प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लागू करने की बात कही है. इसने भारत सरकार के अमेरिका को सबसे बड़े इम्पोर्ट को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
अगले दो हफ्तों में भारत के स्मार्टफोन इम्पोर्ट की अग्नि परिक्षा! जानें क्या है मामला

US-India Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारतीय प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लागू करने की बात कही है. इसने भारत सरकार के अमेरिका को सबसे बड़े इम्पोर्ट को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं. वर्तमान में, भारत में बने और अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले स्मार्टफोन पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं देनी पड़ती है. लेकिन भारत, अमेरिका से इम्पोर्टेड स्मार्टफोन पर लगभग 16.5% का टैक्स लगाता है. 

ट्रंप पहले भी इसकी शिकायत कर चुके हैं और भारत में बने एप्पल आईफोन पर 25% टैरिफ लागने की भी धमकी दे चुके हैं. इससे भारत के फोन एक्सपोर्ट का एक बड़ा हिस्सा है. नई दिल्ली में अधिकारियों का कहना है कि अगले दो हफ्तों में अमेरिकी बिजनेस एक्सपेंशन अधिनियम, 1962 की धारा 232 के रिव्यू के लिए भी एक अहम बैठक होगी. यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को इम्पोर्ट पर प्रतिबंध या टैक्स लगाने की अनुमति देता है.

भारत, अमेरिका पर लगाता है टैक्स:

वर्तमान में, भारत से अमेरिका में इम्पोर्ट किए जा रहे स्मार्टफोन पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगती है. भारत अमेरिका से ऐसे इम्पोर्ट पर 16.5 फीसद शुल्क लगाता है. स्मार्टफोन निर्माताओं ने नई दिल्ली से इन शुल्कों को हटाने का आग्रह किया है, क्योंकि उन्हें चिंता है कि इससे अमेरिकी प्रशासन नाराज हो सकता है और इन इम्पोर्ट्स पर नए शुल्क लगा सकता है. सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के तहत, नई दिल्ली इस शुल्क को शून्य करने पर सहमत हो गया है.

भारत को चिंता है कि स्मार्टफोन पर टैरिफ वास्तव में लागू हो सकता है, जिससे भारत के बढ़ते फोन इम्पोर्ट को नुकसान हो सकता है. इससे बचने के लिए, भारत ने चल रही व्यापार वार्ता में 16.5 फीसद इम्पोर्ट टैक्स को शून्य करने पर सहमति जताई है. इससे अमेरिका के साथ संबंधों को बेहतर बनाने और किसी भी नए जुर्माने से बचने में मदद मिल सकती है.

2025 में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी:

व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका को स्मार्टफोन इम्पोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 2024 की शुरुआत में 11% से बढ़कर 2025 की शुरुआत में 36% हो गई है. जनवरी से मई 2025 के दौरान, अमेरिका ने भारत से 2.1 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन इम्पर्ट किए, जो पिछले साल की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. इन इम्पोर्ट्स की वैल्यू 182% बढ़कर 9.35 अरब डॉलर हो गई है, जो 2024 के निर्यात के कुल मूल्य से पहले ही ज्यादा है.

इसी दौरान, अमेरिका के स्मार्टफोन इम्पोर्ट में चीन की हिस्सेदारी 82% से घटकर 49% हो गई है, जबकि वियतनाम की हिस्सेदारी 14% है. एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में कहा कि अप्रैल-जून 2025 के दौरान अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में बने थे, और अब एप्पल के कुल आईफोन प्रोडक्शन का लगभग 20% भारत में होता है.