क्या पाकिस्तान बना रहा है आतंकियों का अड्डा? UK सांसद ने किया ऐसा दावा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हई शहबाज शरीफ की शराफत

Bob Blackman In UK Parliament: 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी लॉन्च पैड्स को निशाना बनाकर सटीक हमले किए, पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने की कार्रवाई.

social media
Anvi Shukla

Bob Blackman In Uk Parliament: 6-7 मई की रात भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी लॉन्चपैड्स पर सटीक हमले किए. इस सैन्य कार्रवाई ने आतंकवादियों को सीधा संदेश दिया कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब सख्ती से देगा.

ब्रिटेन की संसद में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इन हमलों की सराहना करते हुए यूके के विदेश सचिव से आग्रह किया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से सभी आतंकी ठिकानों को हटाने के लिए की जा रही कोशिशों पर संसद को जानकारी दी जाए. बॉब ब्लैकमैन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'कोई भी देश ऐसा बर्दाश्त नहीं कर सकता कि उसकी सरहदों के पार से आतंकवाद फैलाया जाए.'

पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमला, भारत ने फिर किया पलटवार

भारत की इस कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने तुर्की निर्मित ड्रोन और चीन से मिले मिसाइलों से भारत के 15 शहरों को निशाना बनाया. हालांकि अधिकतर हमलों को भारत ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. इसके बाद भारत ने दोबारा सटीक और समन्वित हमलों में लाहौर, रावलपिंडी जैसे बड़े पाकिस्तानी शहरों के एयरबेस को नष्ट कर दिया.

वैश्विक समर्थन में भारत

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत को वैश्विक मंचों पर भी समर्थन मिला. अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने पहली बार परंपरागत 'तनाव कम करो' की बात न कर भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया.

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

भारत की यह सैन्य कार्रवाई न केवल आतंकियों को सीधी चेतावनी है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद पोषक चेहरे को भी उजागर करने वाला ठोस कदम साबित हुआ है.