नई दिल्ली: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इनके इस्तीफा देने के पीछे का कारण उनके पति की स्वास्थ्य समस्या है. तुलसी ने अपना इस्तीफा एक्स पर भी शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा कि उनके पति, अब्राहम को एक बहुत ही दुर्लभ बोन कैंसर हुआ है.
तुलसी गबार्ड ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते उन्हें पब्लिक सर्विस छोड़ने का फैसला करना पड़ा. वो अपने पति की देखभाल करना चाहती हैं. उन्होंने लिखा, "हमारी शादी के ग्यारह सालों में अब्राहम मेरे लिए एक मजबूत सहारा रहे हैं. उन्होंने पूर्वी अफ्रीका में उनकी सैन्य तैनाती के दौरान, कई राजनीतिक अभियानों में, और DNI के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उनका पूरा साथ दिया.” यहां पढ़ें पोस्ट-
I am deeply grateful for the trust President Trump placed in me and for the opportunity to lead @ODNIgov for the last year and a half.
Unfortunately, I must submit my resignation, effective June 30, 2026. My husband, Abraham, has recently been diagnosed with an extremely rare… pic.twitter.com/PS0Dxp5zpd— Tulsi Gabbard 🌺 (@TulsiGabbard) May 22, 2026Also Read
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, "बहुत अच्छा काम करने के बाद, तुलसी गबार्ड 30 जून को प्रशासन छोड़ देंगी. उनके बहुत अच्छे पति, अब्राहम को हाल ही में हड्डी का एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर होने का पता चला है, और वह, बिल्कुल सही तौर पर, उनके साथ रहना चाहती हैं, ताकि उन्हें फिर से स्वस्थ बना सकें, क्योंकि वे दोनों मिलकर इस समय एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं." यहां देखें पोस्ट-
US President Donald Trump on Truth Social posts, "Unfortunately, after having done a great job, Tulsi Gabbard will be leaving the Administration on June 30th. Her wonderful husband, Abraham, has been recently diagnosed with a rare form of bone cancer, and she, rightfully, wants… https://t.co/yrVJVzDV6H pic.twitter.com/qB58AV14kF
— ANI (@ANI) May 22, 2026
उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी शुक्रिया अदा किया. गबार्ड ने वादा किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि जो भी नई टीम हो उन्हें बिना किसी रुकावट और परेशानी के जिम्मेदारी सौंपी जाए. बता दें कि फरवरी 2025 में जब ट्रंप ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया था तब तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का आठवाँ डायरेक्टर नियुक्त किया था.