‘डूम्सडे वॉर’ के लिए तैयार, ट्रंप के नए हमले की संभावना पर ईरान का पलटवार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से एक बार हमले की चेतावनी दे दी है. हालांकि, ये उन्होंने डायरेक्ट नहीं कहा है.
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से एक बार हमले की चेतावनी दे दी है. हालांकि, ये उन्होंने डायरेक्ट नहीं कहा है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर नए सैन्य हमले की संभावना से उन्होंने इनकार भी नहीं किया.
वहीं, दूसरी तरफ, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश किसी भी नए हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका यह युद्ध जीत लेगा. उन्होंने यह भी कहा है कि संघर्ष खत्म होने के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका का प्रमुख उद्देश्य है.
मिडटर्म चुनाव से पहले हमले की संभावना:
बता दें कि जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई हो सकती है, तो उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया. उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है, लेकिन इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव नवंबर में होने हैं. ऐसे में ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है.
Also Read
युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार- ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश किसी भी नए अमेरिकी हमले का सामना करने के लिए तैयार है. उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में इसे डूम्सडे वॉर तक पहुंचने की स्थिति बताया. हालांकि, अराघची ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि ईरान कूटनीति का रास्ता बंद नहीं करना चाहता. उन्होंने कहा कि युद्ध और बातचीत, दोनों विकल्पों के लिए ईरान तैयार है.