‘पूरी तरह से अस्वीकार्य…’, ईरान के शांति प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव ईरान को भेजा था. इसका जवाब ईरान ने दे दिया है. कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दे दिया है. ईरान ने यूएस के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव ईरान को भेजा था. इसका जवाब ईरान ने दे दिया है. कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दे दिया है. ईरान ने यूएस के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. इस पर ट्रंप ने भी पलटवार कर दिया है. उन्होंने ईरान के रवैये का कड़ा विरोध किया है. ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए अमेरिका ने ईरान के इस जवाब को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है.
ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद. यहां देखें पोस्ट-
वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत अब भी खुली:
इन सब के बाद भी कहा जा रहा है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत अब भी की जाएगी, लेकिन ईरान के जवाब और ट्रंप के पलटवार ने इनके बीच खाई को और ज्यादा बढ़ा दिया है. ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि तेहरान ने अमेरिकी योजना को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान के अनुसार, अमेरिका प्रस्ताव आत्मसमर्पण की मांग है. उन्हें लगा कि जमीनी हालात को देखते हुए यह प्रस्ताव एकतरफा है.
ईरान चाहता है कि पूरे क्षेत्र में लड़ाई बंद हो जाए. इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर भी जोर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी कि ऐसा कब या कैसे हो सकता है.
ईरान में बचे हुए सभी लक्ष्यों को किया जाएगा नष्ट- अमेरिका
बता दें कि इससे पहले तक अमेरिका ने युद्धविराम पर जोर दिया था. साथ ही कहा था कि यूएस ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम जैसे ज्यादा मुश्किल विषयों पर भी बात की जानी जरूरी है. वहीं, अब ट्रंप चेतावनी देते नजर आए हैं अमेरिका दो हफ्तों के भीतर ईरान में बचे हुए सभी लक्ष्यों को नष्ट कर सकता है.
और पढ़ें
- 'ईरान को विमान से 1.7 अरब डॉलर कैश भेजा...', बराक ओबामा पर डोनाल्ड ट्रंप के गंभीर आरोप; तेहरान को दी चेतावनी
- 'ट्रंप संतुष्ट नहीं है तो अच्छा है, खुश करने के लिए नहीं बनाते योजना', ईरान की अमेरिका को दो टूक; शांति प्रस्ताव ठुकराया
- 'पाकिस्तान इस्तेमाल करके फेंक देने वाली वेश्या, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता', पूर्व अमेरिकी अधिकारी का जोरदार हमला