इजरायल और हमास के बीच की जंग ने हालात बहुत भयावह बना दिए हैं. खान यूनिस में हजारों लोग सड़कों पर आ गए हैं. रहने के लिए घर खाने के लिए खाना नहीं हैं. इजरायल के हमलों से पूरा शहर खंडहर बन चुका है. फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में सोमवार से इजराइली सेना का ऑपरेशन चल रहा है. हर दिन यहां मौत तांडव चल रहा है.
इजरायली सैनिकों ने पूरे शहर पर कब्जा कर लिया है. गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी कि फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में चल रहे इजराइली सेना के ऑपरेशन में अब तक 170 लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग घायल हैं. शहर में रह रहे लोगों को कहना है कि यहां हर जगह से मौत जैसी गंध आ रही है. हमारे पास शहर के नाम पर अब सिर्फ मलबा बचा है.
It’s like witnessing the end of the world
Thousands of people in Khan Younis in the streets with nowhere to go pic.twitter.com/36CyS6Fu0l— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) August 11, 2024Also Read
7 अक्टूबर से पहले खान यूनिस और उसके आसपास लगभग 400,000 लोग रहते थे. महीनों की बमबारी और इजरायली सैनिकों और फिलिस्तीनी आतंकवादियों के बीच भारी लड़ाई के बाद अधिकांश क्षेत्र अब खंडहर में तब्दील हो चुका है. जो लोग बच्चे यहां से दूर चले गए. यूएन ने जानकारी दी कि अब तक खान यूनुस शहर में ऑपरेशन शुरू होने के बाद से 1 लाख 80 हजार लोग शहर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं.
सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा कि जंग में जिन लोगों के घर तबाह हो गए वो अब कहां जाएंगे. उन्होंने कहा खान यूनुस में लाखों लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं. लोगों के पास खाने को कुछ नहीं है. राहत शिविर में भी सभी लोगों के लिए सुविधा नहीं है. इजराइली सेना ने हाल ही बताया कि खान यूनुस में फिर से ऑपरेशन लॉन्च किया गया, क्योंकि यहां इजरायली सेना के जवानों के शव मले थे. इजरायली आंकड़ों से पता चलता है कि 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों के हमले के साथ गाजा युद्ध छिड़ गया, जंग में 1,170 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे.