पाकिस्तान के पलटवार से भड़का ईरान, उठाया यह बड़ा कदम
Iran-Pakistan Conflict: पाकिस्तान की ओर से ईरान पर हुई जवाबी कार्रवाई पर ईरान सरकार की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. ईरान के सरकारी मीडिया ने पाकिस्तानी हमले की कड़ी निंदा की है.
Iran-Pakistan Conflict: पाकिस्तान की ओर से ईरान पर हुई जवाबी कार्रवाई पर ईरान सरकार की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है. ईरान के सरकारी मीडिया ने पाकिस्तानी हमले की कड़ी निंदा की है. ईरान ने इस मामले पर पाकिस्तान को तत्काल स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है.
मंगलवार को ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद दोनों इस्लामिक देशों में सीमा संघर्ष देखने को मिल रहा है. जैसे के तैसे सिद्धांत पर दोनों देश एक -दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने ईरान में पल रहे आतंकियों को लेकर कई बार बातचीत की थी. इसके बाद भी उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. यह कार्रवाई हमने खुफिया जानकारी के बाद की है. यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थे.
Also Read
ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, ईरान ने मंगलवार को कुहे सब्ज इलाके में जैश अल अदल के आतंकी समूह के ठिकानों को निशाना बनाया था. इस आतंकी संगठन के ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से निशाना बनाया है. इस संगठन को आर्मी ऑफ जस्टिस के नाम से जाना जाता है. 2012 में स्थापित हुआ यह संगठन पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर संचालित होता है.
पाकिस्तान ने दी ईरान को चेतावनी
ईरान की एयरस्ट्राइक की घटना पर पाकिस्तान ने बयान जारी कर चेतावनी दी थी. पाक ने कहा था कि दोनों देशों के बीच संवाद के कई माध्यम होने के बाद भी इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है. ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन किया है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.