Pakistan carried out airstrike on Iran: ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में घुसकर बलूचिस्तान के पंजोर इलाके में एयर स्ट्राइक की थी. खबरों की मानें तो ईरान ने बलूचिस्तान में ईरान ने आतंकी संगठन जैश अल अदल के ठिकानों जबरदस्त हमला किया. अब खबर ये है कि ईरान के हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भी बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान ने भी ईरान में एयर स्ट्राइक कर दी है. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. हालांकि, पाकिस्तान ने हमला किस वक्त और कहां किया इसे लेकर अभी कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है.
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार अनुसार, ईरान में बीएलए आतंकवादी ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया है. पाकिस्तान का दावा है कि ईरान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे उग्रवादी संगठन सक्रिय है जो पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के लिए काम करते हैं.
पाकिस्तान ने बुधवार को ईरान द्वारा किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की थी. ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में बलूचिस्तान में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए थे. पाकिस्तान ने ईरानी हमले को अपनी अपनी संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन बताया था. इसके साथ ही उसने कहा कि ईरान का हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है.
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक ईरानी एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक जवान की गोली मारकर हत्या की है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के अशांत दक्षिण पूर्वी प्रांत में पाकिस्तानी सेना ने ईरान के सैनिक की गोली मारकर हत्या की.