menu-icon
India Daily

दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट Starship ने फिर भरी उड़ान, देखें Video

Starship Launch: दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप एक बार फिर से लॉन्च कर दिया गया है. इससे पहले हुई दो लॉन्चिंग में वह असफल रहा था.

India Daily Live
दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट Starship ने फिर भरी उड़ान, देखें Video

Starship Launch: दुनिया का सबसे पॉवरफुल रॉकेट स्टारशिप तीसरी बार फिर उड़ान भर चुका है. एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इस रॉकेट का निर्माण किया है. एक घंटे के इस मिशन को आज शाम 6.32 बजे दक्षिणी टेक्सास के बोका चीका बीच के पास से लॉन्च किया गया है. इस मिशन को पहले 5.30 बजे लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया था. स्टारशिप इससे पहले दो बार असफल हो चुका है. यह इसकी तीसरी उड़ान है. 

स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को एक साथ सामूहिक रूप से स्टारशिप कहा जाता है. इस रॉकेट की ऊंचाई लगभग 400 फीट है जो 150 मीट्रिक टन भार ले जाने में सक्षम है. यह पूरी तरह से रीयूजेबल स्पेसक्राफ्ट है जो एक साथ 100 लोगों को मंगल ग्रह पर ले  जाने में सक्षम है.  स्पेसएक्स स्टारशिप की मदद से गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण, हैवी लॉन्चिंग, और स्पेस टूरिस्म संचालित करना चाहता है. कंपनी ने इसके लिए चांद की दो निजी यात्राओं को भी बेंच दिया है जिसमें साल 2026 तक तीन यात्रियों को उसकी सतह पर ले जाने का लक्ष्य रखा है. 

रिपोर्ट के अनुसार, स्टारशिप को पहले स्पेस में ले जाया जाएगा उसके बाद वापस पृथ्वी पर लाकर पानी में लैंड कराया जाएगा.  इस टेस्टिंग में स्टारशिप के पेलोड डोर को लोड और अपलोड भी किया जाएगा.  इस बार स्टारशिप रॉकेट को पहली बार अंतरिक्ष में रखते हुए रैप्टर इंजन को भी स्टार्ट किया जाएगा. 

कंपनी द्वारा एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टारशिप की नियंत्रित वापसी भी कराई जाएगी. स्टारशिप को एक नई ट्रैजेक्टरी पर भी फ्लाई करना होगा. इसके तहत रॉकेट को हिंद महासागर में उतारा जाएगा.  स्पेसएक्स के मुताबिक, नई फ्लाइट पाथ से इन-स्पेस इंजन बर्न जैसी नई तकनीकों का भी परीक्षण किया जा सकेगा.