menu-icon
India Daily

दक्षिण कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल; जांच अभियान जारी

South Carolina Mass Shooting: साउथ कैरोलिना के समुद्र तट पर बसे शहर लिटिल रिवर में गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को लिटिल रिवर में हुई गोलीबारी में करीब 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Shilpa Shrivastava
दक्षिण कैरोलिना में गोलीबारी, 11 घायल; जांच अभियान जारी

South Carolina Mass Shooting: साउथ कैरोलिना के समुद्र तट पर बसे शहर लिटिल रिवर में गोलीबारी हुई. अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को लिटिल रिवर में हुई गोलीबारी में करीब 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. होरी काउंटी पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, लेकिन घायलों की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है.

इंट्राकोस्टल जलमार्ग के पास एक आवासीय सड़क पर दर्जनों पुलिस कारों और एम्बुलेंसों को आते-जाते देखा गया, जहां मर्टल बीच से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में लिटिल रिवर में गोलीबारी हुई थी.

अस्पतालों में पहुंचने वाले ज्यादा पीड़ितों की मिल रही है रिपोर्ट:

होरी काउंटी पुलिस के अनुसार, प्राइवेट व्हीकल्स में अस्पतालों में पहुंचने वाले ज्यादा पीड़ितों की रिपोर्ट मिल रही थी. अधिकारियों ने संभावित संदिग्धों या गोलीबारी के पीछे के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां कुछ बोटिंग बिजनेस भी हैं, लेकिन यह काफी हद तक आवासीय है. यहां काफी लोग रहते हैं.

यह गोलीबारी उस घटना के बाद हुई जब अप्रैल में दक्षिण कैरोलिना के मर्टल बीच के एक लोकप्रिय पर्यटक क्षेत्र में गोलीबारी हुई थी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य के घायल हो गए थे. 

अधिकारियों ने नॉर्थ ओशन बुलेवार्ड पर एक व्यक्ति को देखा जिसने हथियार से गोलीबारी शुरू कर दी थी. पुलिस के अनुसार, जवाब में, एक अधिकारी ने गोलीबारी की और एक व्यक्ति को गोली मार दी, जो बाद में अपनी चोटों के कारण मर गया.