Sofia Vergara: अमेरिकन कोलंबियन एक्ट्रेस सोफिया वेरगारा ने अपना कॉफी ब्रांड प्रमोशन के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. iDIOS MIO!(इडियोस मियो) नाम के कॉफी ब्रांड को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हो्ंने न्यूड फोटोशूट कराया है. सोमवार को जारी किए प्रमोशनल मैसेज में उन्होंने कहा कि यह कोलंबियन कॉफी ब्रांड लैटिन अमेरिकी महिलाओं श्रद्धांजिल है जो लंबे समय से इस काम में लगी थीं. iDIOS MIO! नाम के कॉफी ब्रांड का कोलंबिया के सबसे प्रतिष्ठित काफी संस्थान (FNC) के साथ टाइ-अप किया गया है.
इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनका कॉफी ब्रान्ड हाई क्वालिटी के कॉफी बीन्स को तैयार करेगा. उनकी कॉफी को वॉलमार्ट और डीआईओएस जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकेगा. iDIOS MIO! का लैटिन में अर्थ है हे भगवान! लैटिन अमेरिकी लोगों द्वारा सही स्वाद और सुगंध के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.
ब्रिटिश टैबलॉयड डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सोफिया वेरगारा ने प्रेस से बात के दौरान कहा कि जब कॉफी की क्वालिटी और इसके हाई स्टैंडर्ड की बात होगी तब हमारे ब्रांड का नाम आएगा. उन्होंने कहा कि मैं कोलंबिया में पली बढ़ी. इस दौरान कॉफी पीना जीवन के सबसे अहम पेय पदार्थों में से एक था. इस कॉफी को बनाने के लिए मैंने और मेरी टीम ने कई साल खर्च किए हैं.
कोलंबिया में कॉफी उत्पाद के उद्योग से लगभग 30 फीसदी कोलंबियन महिलाएं जुड़ी हैं. कॉफी उनकी आजीविका और परिवार चलाने का प्रमुख स्रोत है. वेरगारा ने कहा कि इन महिलाओं और इनके परिवारों के लिए कुछ करना मेरे लिए सबसे सम्मान की बात है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आधुनिक महिलाओं का इस इंडस्ट्री में प्रवेश का यह बड़ा अवसर है जिसकी सराहना होनी चाहिए.