menu-icon
India Daily

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्टअटैक, बेडरूम में पड़े मिलेः रिपोर्ट

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिल का दौरा पड़ने का दावा किया गया है. इस खबर को टेलिग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने शेयर किया है.

Shubhank Agnihotri
रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आया हार्टअटैक, बेडरूम में पड़े मिलेः रिपोर्ट

नई दिल्लीः  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिल का दौरा पड़ने का दावा किया गया है. इस खबर को टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने शेयर किया है. रिपोर्ट के मुताबिक,वे अपने बेडरूम में फर्श पर गिरे हुए पाए गए.इस घटना को लेकर क्रेमलिन में अलर्ट जारी किया गया है. एसवीआर ने यह जानकारी क्रेमलिन के गुप्त सूत्र के हवाले से दी है. कहा जा रहा है कि यह घटना रविवार यानी 22 अक्टूबर की है.

सुरक्षा कर्मियों ने सुनी आवाजें

रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया. इसके बाद एक विशेष चिकित्सा कक्ष में उनकी गहन देखभाल की गई. रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि पुतिन के आवास पर ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनके कमरे से चिल्लाने और चीखने की आवाजें सुनी थीं.

 टेलीग्राम ग्रुप की इस खबर को कई वैश्विक संस्थानों ने प्रमुखता से छापा है. इनमें द मिरर, द एक्सप्रेस, जैसे प्रमुख ब्रितानी न्यूज आउटलेट्स शामिल हैं. 

यह भी पढ़ेंः जंग के बीच बराक ओबामा की इजरायल को वॉर्निंग, चेत जाओ नहीं तो...