नई दिल्ली: रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बुधवार को क्रैश हो गया. इस एयरक्राफ्ट में 29 लोग सवार थे. इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो के AN-26 एयरक्राफ्ट के साथ हुआ. इस एयरक्राफ्ट का पहाड़ी इलाके में गिरने से पहले संपर्क टूट गया. खबरों के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय के ने बताया कि यह एयरक्राफ्ट क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक तय रूट पर उड़ रहा था, तभी अचानक उसका संपर्क टूट गया.
अधिकारियों ने बताया कि AN-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शाम करीब 6 बजे रडार से गायब हो गया. इसके साथ ही यह भी बताया कि एयरक्राफ्ट एक चट्टान से टकरा गया था. खबर मिलते ही सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. दोनों टीमों ने क्रैश वाली जगह का पता लगाया. साथ ही पुष्टि करते हुए कहा कि एयरक्राफ्ट में सवार यात्रियों या क्रू मेंबर्स में से कोई भी जीवित नहीं बचा है.
मंत्रालय ने कहा, "एक सर्च और रेस्क्यू टीम ने AN-26 एयरक्राफ्ट के क्रैश वाली जगह का पता लगा लिया है. घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार, एयरक्राफ्ट में सवार छह क्रू मेंबर्स और 23 यात्रियों की मौत हो गई है."
⚡️ Crew and 23 DEAD after technical failure on An-26 — MoD https://t.co/o43gaNCXEp pic.twitter.com/eo5vi4MUQx
— RT (@RT_com) March 31, 2026
दुर्घटना स्थल की शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी भी बाहरी हमले की कोई आशंका नहीं है. TASS द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे की सबसे संभावित वजह कोई तकनीकी खराबी मानी जा रही है. रक्षा मंत्रालय की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन कमिटी घटनास्थल पर पहुंच गई है और मलबे की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आखिर किन घटनाओं के क्रम के चलते यह दुखद हादसा हुआ.