menu-icon
India Daily

यूक्रेन में फिर तेज हुए रूसी हमले, 166 ड्रोन और 32 मिसाइलों से कीव-ओडेसा पर हमला

यूक्रेन में हालिया रूसी हवाई हमलों ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की ओर इशारा किया है. कीव और ओडेसा समेत कई इलाकों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए.

auth-image
Shanu Sharma

रूस ने एक भीषण रात में यूक्रेन के खिलाफ बड़ा हवाई हमला किया. रूसी सेना ने कीव और ओडेसा समेत कई क्षेत्रों पर 166 ड्रोन और 32 क्रूज मिसाइलें दागीं. हमलों की तीव्रता ने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच तनाव अब भी कम नहीं हुआ है. रूसी हमलों के कारण कई इलाकों में नुकसान हुआ और आम नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लगातार हो रहे हवाई हमले यूक्रेन के लिए सुरक्षा की बड़ी चुनौती बने हुए हैं. खासकर सर्दियों के करीब आने के साथ यूक्रेन को अपनी वायु रक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की जरूरत महसूस हो रही है.

हालिया घटनाओं के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या रूस के बढ़ते हमले अमेरिका के लिए भी एक सीधा संदेश हैं. अमेरिका के अधिकारियों की यूक्रेन से जुड़ी हालिया बातचीत और दौरों का असर उसकी रक्षा रणनीति पर पड़ सकता है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत को लेकर भी भविष्य की कूटनीतिक संभावनाओं पर चर्चा तेज है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.