menu-icon
India Daily

रूस के गैस प्लांट में लगी आग, जिंदा जल गए 7 लोग; अभी 9 की तलाश जारी

रूस के पूर्वी अमूर इलाके में स्थित एक गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, जिसमें 7 लोग जिंदा जलकर मर गए. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
रूस के गैस प्लांट में लगी आग, जिंदा जल गए 7 लोग; अभी 9 की तलाश जारी
Courtesy: AI

रूस के पूर्वी अमूर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक एक गैस प्लांट में आग लगने की वजह से सात लोगों की जलकर मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 चीनी नागरिक थे. हालांकि अभी भी कई लोगों की तलाश की जा रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब घटना घटी उस दौरान ये लोग वहां काम कर रहे थे. हालांकि जानकारी यह भी है कि मंगलवार को भी आग लगी थी. लेकिन उस वक्त केवल सुविधा केंद्र ही इसका शिकार हुआ था, लेकिन इस बार केमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लगने की वजह से हालात पर काबू पाना मुश्किल हो गया. 


अपडेट जारी है...