नई दिल्ली: Realme P4s 5G को भारत में लॉन्च किया गया है. यह फोन कंपनी की मिड-रेंज P4 लाइनअप का आठवां मॉडल है. इस फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट के साथ पेश किया गया है. वहीं, इसमें 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप भी मौजूद है. इस फोन में 50 मेगापिक्स लका प्राइमरी कैमरा और वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है. इसे इलेक्ट्रिक सियान और टाइटेनियम ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा.
भारत में Realme P4s 5G की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है. यह इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीई कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसकी सेल 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी.
फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1272 x 2772 है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर 7400 से लैस है. इसकी क्लॉक स्पीक 2.6 गीगाहर्ट्ज है. फोन में 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह ड्यूल सेंसर के साथ आता है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है. वहीं, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश, एचडी रिकॉर्डिंग, इमेज एडिटर जैसे फीचर्स मौजूद हैं. फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे सेंसर्स मौजूद हैं.