T20 World Cup 2026

बाढ़ ने तोड़ी रूस की कमर, तेज बारिश और बांध टूटने से हालात बेकाबू, डूब गए कई शहर

Russia Flood: भीषण बारिश के बाद रूस में हालात बेकाबू हो गए हैं. बाढ़ के कारण कई शहर डूब गए हैं. बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सैन्य स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

India Daily Live

Russia Flood: रूस इस समय भयानक बाढ़ का सामना करना रहा है. बाढ़ के कारण हजारों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा है. रूस ने रविवार को बेकाबू होते हालात के बारे में जानकारी साझा की. रूस ने दक्षिणी शहर ओरेनबर्ग में आपातकाल लागू कर दिया है. यहां की यूराल नदी में बाढ़ आने के बाद ओर्स्क शहर पूरी तरह डूब गया है. 

इस बाढ़ के ओरेनबर्ग के प्रमुख शहर पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने हालात बेकाबू कर दिए. मूसलाधार बारिश के कारण साउथ यूराल के समीप एक बांध भी टूट गया है. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिलेगी. यह शहर बाढ़ से पूरी तरह डूब चुका है. अधिकारियों ने कहा कि ओर्स्क से 4500 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला जा चुका है.

रूसी राष्ट्रपति मुख्यालय क्रेमलिन ने बाढ़ की भयंकर प्रकृति के बारे में चेतावनी जारी की है और एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहने को कहा है. बाढ़ से पीड़ित ओर्स्क शहर में लगभग दो लाख लोग रहते हैं. रूस के आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण रखने वाले मंत्री अलेंक्जेंडर कुरेनकोव ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है. 

ओरेनबर्ग के अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 9 अप्रैल के आस-पास इसके चरम स्तर पर पहुंचने की आशंका है. अधिकारियों ने कहा कि 20 अप्रैल तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. शहर के मेयर ने निवासियों को चेतावनी दी है कि वे गंभीर स्थिति का ध्यान रखते हुए बाहर जाने से बचें और पुलिस अधिकारियों की राहत कार्य में मदद करें.