T20 World Cup 2026

खुलेआम तृषा संग घूमने के बाद थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दायर की नई याचिका, जानें कोर्ट से क्या मांगें की?

याचिका में संगीता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ व्यभिचार संबंध में हैं. संगीता का कहना है कि विजय ने इस एक्ट्रेस के साथ पब्लिक में और विदेशी यात्राओं में खुलकर घूमना जारी रखा, जिससे उन्हें और बच्चों को भावनात्मक रूप से काफी तकलीफ हुई.

x
Antima Pal

मुंबई: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख थलापति विजय के निजी जीवन में बड़ा तूफान आ गया है. उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने 25 साल से ज्यादा की शादी के बाद तलाक की याचिका दाखिल कर दी है. यह मामला चेंगलपट्टू जिला कोर्ट में चल रहा है, जहां संगीता ने शादी को खत्म करने के साथ-साथ अंतरिम राहत के तौर पर चेन्नई स्थित मैट्रिमोनियल घर में रहने का अधिकार भी मांगा है.

थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दायर की नई याचिका

विजय और संगीता की शादी अगस्त 1999 में चेन्नई में हुई थी. इससे पहले 1998 में उन्होंने यूके में रजिस्ट्रेशन भी कराया था. दंपति के दो बच्चे हैं - बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा. संगीता, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके पास भारत में कोई दूसरा घर नहीं है, इसलिए उन्हें मैट्रिमोनियल होम (कैसुरिना ड्राइव, चेन्नई) में रहने की इजाजत दी जाए, जब तक केस का फैसला नहीं हो जाता.

संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

याचिका में संगीता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय किसी एक्ट्रेस के साथ व्यभिचार संबंध में हैं. संगीता का कहना है कि विजय ने इस एक्ट्रेस के साथ पब्लिक में और विदेशी यात्राओं में खुलकर घूमना जारी रखा, जिससे उन्हें और बच्चों को भावनात्मक रूप से काफी तकलीफ हुई. इस वजह से शादी में भरोसा टूट गया और मानसिक क्रूरता हुई. याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 की धारा 27 के तहत दाखिल की गई है.

विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की साथ में तस्वीरें वायरल

इस बीच संगीता की याचिका सामने आने के बाद विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में दोनों एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ दिखे, जहां वे मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाते और स्टेज पर नजर आए. इन तस्वीरों ने अफवाहों को और हवा दी है कि याचिका में जिक्र की गई 'एक्ट्रेस' ट्रिशा ही हो सकती हैं, हालांकि संगीता ने किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है. 

यह खबर तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के राजनीतिक करियर में बड़े चर्चा का विषय बन गई है. विजय ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस और विरोधी दोनों तरफ की प्रतिक्रियाएं तेज हैं.