Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration Abroad: अयोध्या में आज भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस ऐतिहासिक पल का लोग सालों से इंतजार कर रहे थे. यह उत्साह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखा जा रहा है. न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोग खुशी से झूम रहे हैं. यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोग राम गीतों पर नाच रहे हैं. सब अपने हाथों में राम का चित्र लिए हुए उन्हें गुनगुना रहे हैं.
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने का तरीका भी रामभक्तों ने आधुनिक तरीके से निकाला है. न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर राम की तस्वीर को प्रदर्शित किया गया. इस दौरान ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर के सदस्यों ने लड्डू भी बांटे. संस्था के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ देश और दुनिया में मनाया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा भी की. अमेरिका के कैलिफोर्निया में 1100 से अधिक लोगों ने राम मंदिर के चित्र वाले भगवा ध्वज को थामकर विशाल कार रैली निकाली.
Ram Aayenge'! Celebrations are underway at Times Square for the grand Ram Mandir Pran Pratishtha- WATCH.#RamMandirPranPrathistha #RamMandir #TimesSquare #RamMandirUtsav pic.twitter.com/qr4JMckihq
— UNKNOWN (@UNKNOWN__EDIT) January 22, 2024
मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों ने मंदिरों में दीया जलाया साथ ही रामायण का पाठ भी किया गया. मॉरीशस के सभी मंदिरों में आज एक-एक दीया जलाने की तैयारी है. मॉरीशस सरकार ने हिंदू पब्लिक अधिकारियों के लिए 2 घंटे के विशेष अवकाश की घोषणा की है. राम मंदिर को लेकर ब्रिटेन में भी बड़े उत्सव आयोजित हो रहे हैं. यहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने एक कार रैली निकाली थी. इस दौरान लोगों ने भगवान राम के नारे लगाए और उनसे जुड़े भजन गाए थे.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति का अनुष्ठान पूरा हुआ. प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया दोपहर 12:20 बजे से शुरू हुई. मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई ये मुहूर्त काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला था, यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में संपन्न हुआ है.