T20 World Cup 2026

Pakistan News: 'डार्लिंग ऑफ कोर्ट' हैं PTI चीफ इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री पर हमलावर हुए पाक सरकार के गृहमंत्री बुगती

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार के कार्यवाहक गृहमंत्री सरफराज अहमद बुगती ने उन्हें कोर्ट ऑफ डार्लिंग करार दिया है. बुगती ने कहा कि इमरान खान को जो सुविधाएं मिली हैं वो किसी दूसरे कैदी को नहीं मिलती.

Shubhank Agnihotri

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ कोर्ट के बेहद चहेते शख्स हैं. उन्हें वे सुविधाएं मिली हैं जो आज तक कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नहीं ले पाया. पाकिस्तान सरकार के कार्यवाहक गृहमंत्री सरफराज अहमद बुगती ने उन्हें कोर्ट ऑफ डार्लिंग करार दिया है.  बुगती ने कहा कि इमरान खान को जो सुविधाएं मिली हैं वो किसी दूसरे कैदी को नहीं मिलती यहां तक कि इस तरह की सुविधाएं किसी भी पाकिस्तानी पीएम को नहीं मिली हैं.


सिफर मामले में काट रहे सजा

पाक केयरटेकर सरकार में गृह मंत्रालय संभाल रहे सरफराज बुगती ने कहा कि इस तरह की सुविधाओं की कल्पना करना भी आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल है. बुगती ने कहा कि यह इसलिए हुआ क्योंकि वह अदालत के लाडले हैं. सिफर मामले में अरेस्ट होने के बाद पीटीआई के चीफ रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं.


 


शादी के मामले में कोर्ट से राहत

पाकिस्तान की जवाबदेही अदालत ने नेशनल अकाउंटेबलिटी ब्यूरो (एनएबी) को अल-कादिर ट्रस्ट करप्शन मामले में इमरान खान से जेल के भीतर और चार दिन पूछताछ करने की अनुमति दे दी. जज मुहम्मद बशीर ने इस मामले को लेकर गुरुवार को अदियाला जेल में सुनवाई की है. वहीं दूसरी ओर इमरान खान को इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने राहत दे दी. स्थानीय अदालत ने वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी के साथ निकाह गैर इस्लामिक तरीके से करने पर दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया.

 

यह भी पढ़ेंः  Israel Hamas War: इजरायल को सौंपी गई रिहा होने वाले बंधकों की दूसरी लिस्ट, जानें ताजा अपडे़ट