menu-icon
India Daily

Israel Hamas War: इजरायल को सौंपी गई रिहा होने वाले बंधकों की दूसरी लिस्ट, जानें ताजा अपडे़ट

Israel Hamas War: शनिवार को गाजा से रिहा किये जाने वाले बंधकों की रिहाई वाली दूसरी सूची हमास ने इजरायल को सौंपी है. इजरायली अधिकारी इस सूची की समीक्षा कर रहे हैं.

Shubhank Agnihotri
Israel Hamas War: इजरायल को सौंपी गई रिहा होने वाले बंधकों की दूसरी लिस्ट, जानें ताजा अपडे़ट

Israel Hamas War:  इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में अब तक 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. अब समझौते के तहत हमास बंधकों को रिहा कर रहा है. हमास ने बंधक बनाए गए 25 लोगों को शुक्रवार को रिहा कर दिया है. वहीं शनिवार को हमास द्वारा गाजा से छोड़े जाने वाले बंधकों की एक सूची इजरायल को सौंपी गई है. इजरायली पीएमओ ने कहा है कि वे इस सूची की समीक्षा कर रहे हैं.

कल हुई थी दोनों ओर से रिहाई

अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के तहत इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत शुक्रवार को हमास की ओर से 25 बंधकों को रिहा किया गया जबकि 39 फिलिस्तीनी कैदियों को इजरायल की ओर से छोड़ा गया. गाजा से रिहा किये गए बंधकों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया. अस्पताल ने रिपोर्ट में बताया कि हमास की कैद से आजाद बंधकों की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

बंधकों के परिजन समझौते से नाराज

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, बंधकों के परिजन हमास के साथ इजरायली सरकार के समझौते से नाराज हैं. उन्होंने बंधकों की रिहाई के लिए सैन्य कार्रवाई के विकल्प को अपनाने का आह्नान किया है. गाजा के हमास प्रशासित स्वास्थ्य मंत्रालय ने 48 दिनों के भीतर 14 हजार से ज्यादा लोगों के इजरायली कार्रवाई में मारे जाने की जानकारी दी है. इन मृतकों में लगभग छह हजार बच्चे हैं.

 

मदद लेकर पहुंचे 150 ट्रक 


युद्धविराम के पहले दिन 150 ट्रक जरूरत का सामान लेकर गाजा पहुंचे हैं. इनमें एक फ्यूल ट्रक भी शामिल था. जंग के पहले गाजा में 500 ट्रक पहुंचते थे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इन चारों दिन में इजरायल और हमास की तरफ से हमले नहीं किये जाएंगे. हर दिन ईंधन से भरे चार ट्रक और जरूरत का सामान लेकर 100 से ट्रक गाजा में प्रवेश करेंगे.

 

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: सीजफायर के बाद भी IDF के जारी रहेंगे हमले, हमास ने छोड़े 25 बंधक तो इजरायल ने रिहा किये 39 फिलिस्तीन कैदी