'धुरंधर 2' नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि इस OTT प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम, जानें कब देख पाएंगे आप रणवीर सिंह की फिल्म?
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर आज मंगलवार को जारी किया गया. पहली फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसके बाद सीक्वल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. टीजर से संकेत मिलता है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी.
मुंबई: रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' का सीक्वल अब नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगा. फिल्म का ऑफिशियल टाइटल 'धुरंधर: द रिवेंज' है और इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. टीजर के एंड क्रेडिट्स और पहले पोस्टर में जियो हॉटस्टार का लोगो साफ दिख रहा है, जिससे कन्फर्म हो गया है कि यह एक्शन-पैक्ड सीक्वल OTT पर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, न कि नेटफ्लिक्स पर जहां पहला पार्ट धमाल मचा रहा है.
मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट दिया
पहला पार्ट 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कमाकर ब्लॉकबस्टर बन गया. 30 जनवरी 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है, जहां हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा रहा है और चार्ट्स में टॉप पर काबिज है. फैंस को उम्मीद थी कि सीक्वल भी उसी प्लेटफॉर्म पर आएगा, लेकिन मेकर्स ने बड़ा ट्विस्ट दिया है. जियो स्टूडियोज खुद प्रोडक्शन में शामिल होने के कारण जियो हॉटस्टार ने डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं.
19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार डील पहले से ज्यादा बड़ी और महंगी है. 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह पैन-इंडिया फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में आएगी. टीजर में रणवीर सिंह अपने कैरेक्टर हमजा/जसकीरत के रूप में बदले की आग में जलते नजर आ रहे हैं. डायलॉग 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी' ने फैंस को गूजबंप्स दे दिए हैं.
पहले पार्ट के कुछ एलिमेंट्स रिसाइकल हैं, लेकिन स्टोरी अब और इंटेंस, बड़े स्केल पर रिवेंज और स्पाई एक्शन पर फोकस्ड है. कास्ट में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज हैं. आदित्य धर फिर से डायरेक्ट कर रहे हैं. म्यूजिक राइट्स भी बदले हैं - पहले सा रे गा मा के पास थे, अब टी-सीरीज ने ले लिए हैं. OTT रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं घोषित हुई है, लेकिन इंडस्ट्री पैटर्न के अनुसार थिएट्रिकल रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद डिजिटल पर आती है ऐसे में धुरंधर: द रिवेंज मई 2026 के मिड तक जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है. फैंस थिएटर्स में 19 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, जहां यह यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश करेगी.