मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से किया स्वागत
PM Modi Arrives In Maldives: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा खत्म कर मालदीव पहुंच चुके हैं. मालदीव में पीएम मोदी का स्वागत बेहद ही उत्साह के साथ किया गया.
PM Modi Arrives In Maldives: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा खत्म कर मालदीव पहुंच चुके हैं. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री समेत मालदीव सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की बतौर प्रधानमंत्री तीसरी यात्रा है. राष्ट्रपति मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद किसी भी विदेशी नेता की यह पहली यात्रा भी है.
राष्ट्रपति मुइज्जू ने 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया था. यह आमंत्रण भारत-मालदीव मित्रता के महत्व को दिखाता है. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बेहतर और मजबूत रिश्ता कायम होगा.
Also Read
मालदीव में रहने वाले भारतीय माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास और रास्ते में इक्ट्ठा हुए. कई लोग भारतीय ध्वज लहराते, जयकारे लगाते और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए नारे लगाते दिखाई दिए. इस दौरान शहर का माहौल बेहद ही उत्साह भरा रहा. यह दोनों देशों के बीच दोस्ती के रिश्ते को दिखाता है. इससे भारत और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा, विकास परियोजनाओं और दीर्घकालिक साझेदारी पर चर्चा को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है.