Zimbabwe Plane Crash: जिम्बाब्वे के साउथ-वेस्ट रीजन में एक प्लेन के क्रैश होने से एक भारतीय अरबपति और उसके बेटे सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा ऐसे समय हुआ जब उनका निजी प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से एक हीरे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मीडिया रिपोर्ट ने इस बारे में जानकारी दी है.
जिम्बाब्वे की एक न्यूज एजेंसी iHarare के मुताबिक, सोना, कोयला, निकिल का उत्पादन करने वाली एक कंपनी रियोजिम के मालिक हरपाल रंधावा और अन्य चार लोग भी मारे गए. रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान मशावा के जवामाहांडे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
रियोजिम के स्वामित्व वाला सेसना 206 प्लेन हरारे से मुरोवा में मौजूद हीरे की खदानों की ओर जा रहा था. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जवामाहांडे इलाके में पीटर फार्म में गिरने से पहले प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई. जिस वजह से हवा में यह विस्फोट हो गया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दुर्घटना में जहाज पर सवार सभी यात्रियों पायलट की जान चली गई है. समाचार पत्र हेराल्ड ने बताया कि पीड़ितों में चार विदेशी नागरिक थे जबकि दो अन्य लोग जिम्बाब्वे के थे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं.
पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम के बारे में खुलासा नहीं किया है. फिल्म डायरेक्टर चिनोनो ने हरपाल रंधावा की मौत के बारे में बताया. चिनोनो रंधावा के दोस्त थे.उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रंधावा की मौत का उन्हें बेहद दुख है. उन्होंने आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके लोगों के साथ हैं.
यह भी पढ़ेंः Nobel Prize 2023: मेडिसिन और फिजियोलॉजी के क्षेत्र में कारिको और वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज