menu-icon
India Daily

अमेरिका में सबके सामने होगी फोर्ट हुड हमले के दोषी को मौत की सजा! पीट हेगसेथ का बड़ा ऐलान

अमेरिका में 2009 के फोर्ट हुड सैन्य ठिकाने पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी पूर्व आर्मी मेजर निदाल मलिक हसन को 3 दिसंबर 2026 को सभी के सामने मौत की सजा दी जाएगी.

Shilpa Shrivastava
अमेरिका में सबके सामने होगी फोर्ट हुड हमले के दोषी को मौत की सजा! पीट हेगसेथ का बड़ा ऐलान
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: अमेरिका में 2009 के फोर्ट हुड सैन्य ठिकाने पर हुए जानलेवा हमला किया गया था. पूर्व आर्मी मेजर निदाल मलिक हसन को इस हमले का दोषी पाया गया था. अब इन्हें मौत की सजा दी जाएगी. बता दें कि अमेरिकी सेना ने 3 दिसंबर 2026 को दोपहर 1 बजे (CST) का समय तय किया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के अनुसार, इस सजा को सार्वजनिक तौर पर दिखाया जाना चाहिए. इससे लोगों तक यह संदेश पहुंचेगा कि इस तरह के गंभीर अपराध के परिणाम क्या हो सकते हैं. 

फोर्ट हुड में ही क्यों दी जाएगी सजा?

पीट हेगसेथ ने एक इंटरव्यू में कहा कि हसन ने जिस सैन्य ठिकाने पर हमला किया था, उसी जगह उसे सजा दी जानी चाहिए. साथ ही यह भी संकेत दिया है कि इस प्रक्रिया में राइफल से लैस सैनिकों का फायरिंग स्क्वाड शामिल हो सकता है. हेगसेथ के मुताबिक, इस सजा का मकसद लोगों को यह बताना है कि ऐसे गंभीर अपराधों के परिणाम कितने बड़े हो सकते हैं. अमेरिकी सेना के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अक्टूबर को मौत की सजा को मंजूरी दी थी.

जानें 2009 फोर्ट हुड हमले के बारे में:

बता दें कि यह घटना 5 नवंबर 2009 की है. उस दिन अमेरिकी सेना के पूर्व मनोचिकित्सक निदाल मलिक हसन ने टेक्सस स्थित फोर्ट हुड सैन्य ठिकाने पर अपने साथी सैनिकों पर गोलीबारी की थी. इस ह मले में करीब 13 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग घायल हुए थे. यह सबसे घातक गोलीबारी की घटनाओं में से एक था. इस घटना ने पूरे अमेरिका को झकझोर दिया था और सैन्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए थे.

निदाल मलिक हसन को 2013 में सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. अब अमेरिकी प्रशासन ने इस सजा को लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है.