menu-icon
India Daily

Trump Putin Controversy: 'नाटक से नहीं होती शांति...', पुतिन ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, रूस-यूक्रेन जंग में दिखा 'ओरेशनिक' मिसाइल का कहर

Trump Putin Controversy: ट्रंप और पुतिन के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के हालिया भड़काऊ बयानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिसके के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प के बारे में कहा, 'कैमरे के सामने नाटक करने से डील या शांति नहीं होती है. इसके किए खामोशी से प्रयास करना होता है'. पुतिन का यह बयान स्पष्ट रूप से ट्रंप की सार्वजनिक बयानबाजी पर कटाक्ष था.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Trump Putin Controversy: 'नाटक से नहीं होती शांति...', पुतिन ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, रूस-यूक्रेन जंग में दिखा 'ओरेशनिक' मिसाइल का कहर
Courtesy: Social Media

Trump Putin Controversy: रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के हालिया भड़काऊ बयानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि शब्दों का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है और अक्सर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि ऐसी भाषा का दोबारा प्रयोग नहीं किया जाएगा. ट्रंप के इस बयान को कूटनीतिक हलकों में रूस-अमेरिका संबंधों को लेकर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

ट्रंप की टिप्पणी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प के बारे में कहा, 'कैमरे के सामने नाटक करने से डील या शांति नहीं होती है. इसके किए खामोशी से प्रयास करना होता है'. पुतिन का यह बयान स्पष्ट रूप से ट्रंप की सार्वजनिक बयानबाजी पर कटाक्ष था. दोनों नेताओं के इस जुबानी टकराव ने वैश्विक राजनीति में एक बार फिर तनावपूर्ण माहौल खड़ा कर दिया है. पुतिन ने बताया कि रूस अपनी सबसे खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेशनिक को बनाना शुरू कर चुका है. साल के आखिरी तक इसे बेलारूस में तैनात किए जाने की पूरी उम्मीद है.

'ओरेशनिक' का परमाणु हमले जैसा प्रभाव

रूस की नई मिसाइल 'ओरेशनिक' को अब आधिकारिक तौर पर सर्विस में शामिल कर लिया गया है. यह इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल मैक जो आवाज की गति से 10 गुना तेज रफ्तार से वार कर सकती है और किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है. पुतिन के अनुसार, यह पारंपरिक हमला होते हुए भी परमाणु हमले जैसा प्रभाव छोड़ सकती है.

ओरेशनिक की ब्रह्मोस से तुलना

विशेषज्ञों के अनुसार, ओरेशनिक को भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से तुलना करना उचित नहीं, क्योंकि दोनों की भूमिका और रेंज अलग है. जहां ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो 800 किमी तक सटीक वार कर सकती है, वहीं ओरेशनिक रणनीतिक दबाव के लिए बड़े भूभाग को निशाना बनाती है.

रूस-यूक्रेन तनाव 

रूस-यूक्रेन युद्ध में कीव पर हुए भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले में अब तक 31 लोगों की मौत और 179 घायल होने की पुष्टि हुई है. यह हमला वर्ष 2025 में अब तक का सबसे घातक बताया जा रहा है. रूस ने इस बार अपनी नई और बेहद खतरनाक 'ओरेशनिक' मिसाइल का प्रयोग किया, जिससे यूरोप तक दहशत फैल गई है.

रिहायशी इलाकों में भारी तबाही 

यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार सुबह रूस ने एक के बाद एक मिसाइलें दागीं. शहर के कई रिहायशी इलाकों में भारी तबाही हुई. कीव सैन्य प्रशासन प्रमुख ने बताया कि मलबे से अब तक तीन और शव निकाले जा चुके हैं और बचाव कार्य जारी है. यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास चल रहे हैं.

राष्ट्रपति ने मृतकों को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने घटनास्थल का दौरा कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और कहा, 'रूस जो कर रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं हो सकता. हम अपने लोगों की हत्या को कभी माफ नहीं करेंगे.'