menu-icon
India Daily

UN में पाक का फिर जहरीला बयान- कश्मीर को गाजा जैसा करार दिया, भारत ने जमकर लगाई लताड़

Inidia Pakistan Relation: यूएन में पाक के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि वर्तमान समय में कश्मीर के लोगों के हालात भी गाजा के जैसे हैं. इस मसले पर भारत ने यूएन में पाक को जमकर लताड़ लगाई है.

Shubhank Agnihotri
UN में  पाक का फिर जहरीला बयान- कश्मीर को गाजा जैसा करार दिया, भारत ने जमकर लगाई लताड़

Inidia Pakistan Relation: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने फिर से यूएन के मंच पर कश्मीर राग अलापा है. पाकिस्तान ने इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाया. यूएन में पाक के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि वर्तमान समय में कश्मीर के लोगों के हालात भी गाजा के जैसे हैं. इस मसले पर भारत ने यूएन में पाक को जमकर लताड़ लगाई है.


इजरायल जैसा व्यवहार कर रहा भारत

यूएन में पाक के प्रतिनिधि अकरम ने कहा कि मौजूदा समय में कश्मीरी लोगों का हाल ठीक वैसा ही है जैसा फिलिस्तीनियों का है. इजरायल जिस तरह फिलिस्तीनियों की आजादी पर चोट कर रहा है,भारत भी उसी तरह कश्मीरी लोगों की आवाज सुनने से मना कर रहा है. इस पर एक भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि भारत हमेशा से ही फिलिस्तीन मसले पर शांति का पक्षधर रहा है.


उन्हें जवाब देकर सम्मान देना नहीं चाहता 


इजरायल फिलिस्तीन संघर्ष पर प्रतिक्रिया देने के बाद भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि मैं अपनी बात खत्म करने से पहले उस टिप्पणी का जिक्र करना चाहता हूं जो उनकी पुरानी आदत है. इसमें उन्होंने उस संघ शासित प्रदेश का जिक्र किया जो मेरे देश का अभिन्न हिस्सा है. मैं इस पर कुछ कह कर उन्हें सम्मान नहीं देना चाहता है.

काकर ने भी अलापा कश्मीर राग 


आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने यूएन जनरल असेंबली में भी कश्मीर मसले का जिक्र किया था. उस दौरान भी भारत ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी.भारत ने उस दौरान कहा था कि पाक के कब्जे में जो क्षेत्र है उसे तुरंत खाली कर देना चाहिए और सीमा पर आतंकी गतिविधियों को रोकना चाहिए.

 

 

यह भी पढ़ेंः रूसी सीमा में घुसने वाले थे अमेरिकी फाइटर जेट! क्रेमलिन ने एहतियातन सुखोई को किया तैनात