menu-icon
India Daily

रूसी सीमा में घुसने वाले थे अमेरिकी फाइटर जेट! क्रेमलिन ने एहतियातन सुखोई को किया तैनात

Russia America Ties: रूस ने दावा किया है कि यूएस के दो फाइटर जेट उसकी सीमा में प्रवेश करने वाले थे. उसने एहतियातन सीमा पर अमेरिकी घुसपैठ को रोकने के लिए सुखोई फाइटर जेट को तैनात कर दिया है.

Shubhank Agnihotri
रूसी सीमा में घुसने वाले थे अमेरिकी फाइटर जेट! क्रेमलिन ने एहतियातन सुखोई को किया तैनात

नई दिल्लीः अमेरिका और रूस की दुश्मनी किसी से भी छिपी नहीं है. कोल्ड वॉर के दौरान दोनों देशों के संबंध तनाव से भरे रहे. रूस और यूक्रेन युद्ध ने दोनों देशों के संबंधों को और पेचीदा बना दिया है. इस जंग में अमेरिका खुलकर यूक्रेन की मदद कर रहा है. इस बीच रूस ने दावा किया है कि यूएस के दो फाइटर जेट उसकी सीमा में प्रवेश करने वाले थे. रूस ने कहा कि उसने एहतियातन सीमा पर अमेरिकी घुसपैठ को रोकने के लिए सुखोई फाइटर जेट को तैनात कर दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने मंगलवार को नॉर्थ और साउथ बॉर्डर के पास पहुंचे दो अमेरिकी फाइटर जेट और ड्रोन को रोकने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दो अमेरिकी बी-1 बमवर्षक फाइटर जेट बाल्टिक सागर की सीमा के पास पहुंचे वहीं एक ग्लोबल हॉक ड्रोन ब्लैक सी के पास पहुंचा. रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस पर कहा कि हमने अपने लड़ाकू विमान सुखोई की तैनाती कर दी है. इसकी तैनाती के बाद अमेरिकी फाइटर जेट दूर चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने हाल के कुछ समय से इस तरह की मुठभेड़ों की शिकायत की है. इसी साल मार्च में रूस का SU-27 फाइटर जेट अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन रीपर से टकरा गया था. टकराने के बाद वह ब्लैक सी में गिर गया था. उस दौरान कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रूस ने अमेरिकी सैन्य टोही ड्रोन को मार गिराया है.इस घटना के बाद दोनों ही देशों में काफी तनाव बढ़ गए थे. 

 

 

यह भी पढ़ेंः  Isreal Hamas War: यूएन चीफ ने गाजा में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन पर जताई चिंता, भड़के इजरायल ने मांगा इस्तीफा