menu-icon
India Daily

UN में पाक ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, कहा- 'खतरे में इस्लाम और उसकी विरासतें'

Pakistan in UN: संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN में कश्मीर मुद्दे पर बार-बार मात खाने के बाद नापाक हरकतों के लिए मशहूर पाकिस्तान ने वैश्विक मंच पर राम मंदिर का मुद्दा उठाया है.

Shubhank Agnihotri
UN में पाक ने उठाया राम मंदिर का मुद्दा, कहा- 'खतरे में इस्लाम और उसकी विरासतें'

हाइलाइट्स

  • यूएन से की गई दखल देने की मांग 
  • पाक विदेश मंत्रालय पहले ही कर चुका निंदा 

Pakistan in UN: संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN में कश्मीर मुद्दे पर बार-बार मात खाने के बाद नापाक हरकतों के लिए मशहूर पाकिस्तान ने वैश्विक मंच पर राम मंदिर का मुद्दा उठाया है.यूएन में पाक के राजदूत मुनीर अकरम ने यूएन मुख्यालय में  ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन यानी OIC की बैठक में बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर बनाए जाने की आलोचना की है. 


यूएन से की दखल देने की मांग 

रिपोर्ट के अनुसार, यूएन की एक अन्य बॉडी को खत लिखकर उन्होंने कहा कि इस कदम से भारत में मुसलमानों और उनकी विरासतों को भी खतरा है. पाक के राजदूत ने यूएन से इस मामले में दखल की मांग की है. इसमें कहा गया है कि हिंदुस्तान में इस्लामिक विरासत और सांस्कृतिक अधिकारों को बचाए जाने की आवश्यकता है. 


पाक विदेश मंत्रालय पहले ही कर चुका निंदा 

इससे पहले पाकिस्तान ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की निंदा की थी. पाक विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की निंदा करते हैं. इसे बाबरी मस्जिद को तोड़ने के बाद बनाया गया है. यह भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा कलंक है.

इस्लामिक देशों के समूह ने भी जताई चिंता 

पाकिस्तान के बयान आने से पहले इस्लामिक देशों के समूह ओआईसी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की निंदा की. मंगलवार को जारी की गई अपनी मीडिया रिलीज में कहा गया कि भारत में जिस जगह पर मंदिर बनाया गया वहां कभी बाबरी मस्जिद थी. राम मंदिर की फिर से प्राण प्रतिष्ठा होना चिंता की बात है.