अफगान के खिलाफ पाकिस्तान का ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू, सीमा पर बढ़ते तनाव में 55 लोगों की मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन 'गजाब लि हक' शुरू किया गया है.

ANI
Shanu Sharma

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड  लाइन पर तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तानी सेना ने तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन 'गजब लिल हक' शुरू किया है. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन अफगानिस्तान के उकसावे का जवाब है. वहीं  काबुल ने पाकिस्तान पर हमलों का आरोप लगाते हुए 55 सैनिकों  को मार गिराने कादावा किया  है. 

पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक पाक द्वारा यह शुरु किया गया यह हमला अफगानिस्तान की ओर से शुरू किए गए हमलों का जवाब है. पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि इन हमलों में 133 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए.

दोनों देशों ने किया दावा

पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सेना की कार्रवाई को 'कड़ा जवाब' करार देते हुए खैबर पख्तूनख्वा सरकार से अपील की कि वह संघीय अधिकारियों और अन्य प्रांतों के साथ मिलकर देश की रक्षा में योगदान दे. पाकिस्तान का कहना है कि अफगान तालिबान पर बिना किसी वजह से हमला किया, जिसमें उनके दो सैनिकों कीमौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए.

वहीं पाकिस्तान ने 36 अफगानी लड़कों को मारने का दावा किया है. हालांकि अफगानिस्तान सरकार की ओर से पाकिस्तान के दावों को गलत बताया गया है. उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि अब तक पाकिस्तान पाकिस्तान के 55 सैनिकों  को मारा गिराया गया. उन्होंने कुछ लोगों के जीवित पकड़े जाने का भी दावा किया है.

कैसे बढ़ा दोनों देशों के बीच तनाव?

दोनों देशों के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में हमले शुरु हुए. इस्लामाबाद ने दावा किया कि उन्होंने सीमा के पास उग्रवादी प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया. हालांकि अफगानिस्तान की ओर से इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया गया. अफगान ने इस हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कई नागरिकों के मौत का आरोप लगाया. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गए. डूरंड लाइन पर अक्सर दोनों देशों के बीच तनाव देखने को मिलता रहता है. लेकिन इस बार यह तनाव काफी हद तक बढ़ चुका है. दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव पर संयुक्त राष्ट्र और पड़ोसी देशों की पैनी नजर है. फिलहाल तनाव कम होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही  है. पाकिस्तान ने मजबूत प्रतिक्रिया देने की बात कही है, वहीं तालिबान का कहना है कि वे अपनी रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.