menu-icon
India Daily

जंग के बीच बढ़ेगी पुतिन की टेंशन! यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट देगा यह यूरोपीय देश 

Russia Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद नीदरलैंड ने यूक्रेन की मदद करने का ऐलान किया है. नीदरलैंड ने कहा कि यूक्रेन 18 एफ-16 फाइटर जेट देने का एलान किया है. डच सरकार ने कहा कि वह यूक्रेन को बहुत जल्द इन 18 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी करेगा.

Shubhank Agnihotri
जंग के बीच बढ़ेगी पुतिन की टेंशन! यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट देगा यह यूरोपीय देश 

हाइलाइट्स

  • बुनियादी ढांचे के विकास के बाद शुरू होगी डिलीवरी 
  • जेलेंस्की ने PM रूट को धन्यवाद दिया

Russia Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद नीदरलैंड ने यूक्रेन की मदद करने का ऐलान किया है. नीदरलैंड ने कहा कि यूक्रेन 18 एफ-16 फाइटर जेट देने का एलान किया है. डच सरकार ने कहा कि वह यूक्रेन को बहुत जल्द इन 18 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी करेगा.

नीदरलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को सरकार के एफ-16 विमान देने के फैसले के बारे में बताया.

बुनियादी ढांचे के विकास के बाद शुरू होगी डिलीवरी 

 एफ-16 विमानों की डिलीवरी यूक्रेन को नीदरलैंड की ओर से दिये गए महत्वपूर्ण समझौतों में से एक है. पीएम रूट ने यूक्रेन को एफ-16 विमानों की डिलीवरी को लेकर कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई.

रूट ने कहा कि फाइटर जेट विमान के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे का विकास हो जाएगा वैसे ही इन विमानों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. डच सरकार ने विमानों को डिलीवरी की तैयारी में इस्तेमाल होने वाले धन का जिक्र नहीं किया गया. 

जेलेंस्की ने PM रूट को धन्यवाद दिया

यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि मैंने डच सरकार के प्रधानमंत्री रूट से यूक्रेन को उनकी ओर से मिलने वाले एफ-16 फाइटर जेट विमानों को तैयार करने के लिए डच सरकार को धन्यवाद दिया.

नीदरलैंड ने बीते महीने रोमानिया में यूक्रेनी पायलटों के प्रशिक्षण के लिए अपना पहला बनाया गया एफ-16 विमान भेजा था. डेनमार्क, बेल्जियम और नॉर्वे ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन को F-16 विमान देंगे.