menu-icon
India Daily

'नेतन्याहू का हाल जानने डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा राजदूत', वीडियो शेयर कर बताया 'मैं जिंदा हूं'; 6 उंगलियों के दावे पर कसा तंज

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग में सोशल मीडिया पर कई बार यह दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मौत हो गई. इसी बीच नेतन्याहू ने एक नया वीडियो शेयर किया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
'नेतन्याहू का हाल जानने डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा राजदूत', वीडियो शेयर कर बताया 'मैं जिंदा हूं'; 6 उंगलियों के दावे पर कसा तंज
Courtesy: X (@netanyahu)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस जंग में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत हो गई. 

सोशल मीडिया पर किए जा रहे इन दावों के बीच मंगलवार को उन्होंने अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में वे चलते और बोलते नजर आ रहा हैं. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि मैं जिंदा हूं. हालांकि इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था. 

नेतन्याहू के बेटे यायर ने भी साधी चुप्पी

नेतन्याहू ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था. यूजर्स ने पुराने वीडियो में छठी उंगली दिखाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह AI से बनाया गया है. AI वाली तस्वीरों में अक्सर उंगलियों में गड़बड़ी होती है. यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया जब ग्रोक ने इसे एआई वीडियो कह दिया.

नेतन्याहू के बेटे यायर ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, जिसके कारण यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया. हालांकि इजरायली अधिकारियों ने इन्हें फर्जी बताया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह झूठी खबर है.

नेतन्याहू ने AI वाले दावे पर किया कटाक्ष

सोशल मीडिया पर नजर आ रहे नए वीडियो में हकाबी मजाक करते नजर आरहे हैं. वे कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मुझे आपका हाल जानने भेजा है. नेतन्याहू हंसते हुए जवाब देते हैं कि हां माइक, मैं जिंदा हूं. फिर वे तंज कसते हैं कि हम पांच उंगलियों से हाथ मिलाते हैं. यह AI वाले दावे पर सीधा कटाक्ष था. वीडियो हल्का-फुल्का शुरू होता है लेकिन बाद में गंभीर हो जाता है.

नेतन्याहू कहते हैं कि आज मैंने 'पंच कार्ड' से दो नाम मिटा दिए. इजरायल ने दावा किया कि हमलों में अली लारीजानी और बासिज कमांडर गुलामरेजा सोलेमानी मारे गए. लारीजानी ईरान के सुरक्षा प्रमुख थे और सोलेमानी बासिज फोर्स के कमांडर थे. ईरानी मीडिया और अधिकारियों ने इन दोनों मौतों की पुष्टि की है. ईरान और इजरायल के बीच चल रहा जंग अब अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है.