Nepal Bus Accident: नेपाल से एक बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा कि भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. घायलों की संख्या 19 बताई जा रही है. इस बस में अधिकतर लोग भारत के थे.
6 भारतीयों की मौत
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास घटी है. इसमें कुल 7 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 6 भारतीय तीर्थयात्री शामिल हैं. वहीं, 19 लोग घायल हुए हैं.
महतारी के 41 वर्षीय विजय लाल पंडित और राजस्थान के बहादुर सिंह (67), मीरा देवी सिंह (65), सत्यवती सिंह (60), राजेंद्र चतुर्वेदी (70), श्रीकांत चतुर्वेदी (65) और बैजंती देवी (67) की इस हादसे में मौत हो गई है.
पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के मुताबिक इस बस में कुल 26 यात्री सवाल थे. दुर्घटना में 17 घायलों को तुरंत हेटौडा अस्पताल और हेटौडा स्थित सांचो अस्पताल और चुरेहिल अस्पताल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 4 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें-Dhoni: दिल जीत लेगा धोनी का रिएक्शन, चंद्रयान की सफलता को ऐसे किया सेलिब्रेट, सामने आया वीडियो