menu-icon
India Daily

वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, धधक रहे गृह पर खोजे जीवन से जुड़े अहम सुराग!

Hubble Telescope New Findings: हबल स्पेस टेलीस्कोप का यूज करके वैज्ञानिकों ने स्पेस में पानी की खोज कर ली है. पृथ्वी से 97 प्रकाशवर्ष दूर एक छोटे और धधकते गृह पर वैज्ञानिकों ने पानी के अणुओं को खोजा है.

Shubhank Agnihotri
वैज्ञानिकों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, धधक रहे गृह पर खोजे जीवन से जुड़े अहम सुराग!

हाइलाइट्स

  • गृह पर मौजूद है भाप ही भाप 
  • कई बार किया गया अवलोकन

Hubble Telescope New Findings: हबल स्पेस टेलीस्कोप का यूज करके वैज्ञानिकों ने स्पेस में पानी की खोज कर ली है. पृथ्वी से 97 प्रकाशवर्ष दूर एक छोटे और धधकते गृह पर वैज्ञानिकों ने पानी के अणुओं को खोजा है. इस गृह का नाम GJ 9827d बताया जा रहा है. यह सबसे छोटा एक्सोप्लैनेट है जिसके वायुमंडल वायुमंडल में जलवाष्प पाई गई है. 

रिपोर्ट के अनुसार, पानी हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी है. इसका बढ़ा हुआ तापमान इस गृह पर किसी प्रकार के जीवन होने का विरोध करता है. यहां का पानी गर्मी के कारण भाप बनकर वायुमंडल में चला जाता है. 

गृह पर मौजूद है भाप ही भाप 

खगोलविदों ने कहा कि इस गृह के वातावरण की असली प्रकृति का पता लगाना अभी शेष है. इस गृह से शेष सौर मंडल के बाहर के ग्रहों की उत्पत्ति से जुड़े रहस्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगी. गुरुवार को इस गृह से जुड़ी रिपोर्ट द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में पब्लिश किया गया है. इसमें कहा गया है कि छोटे ग्रह पर पानी का मिलना बड़ी खोज है. इसका तापमान 437 डिग्री सेल्सियस है. इस कारण इस पर भाप ही भाप है. 

कई बार किया गया अवलोकन

नासा के केप्लर मिशन अभियान की शुरुआत के समय मीन तारामंडल में एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करने वाले ग्रह को खोजा गया था. यह एक्सोप्लैनेट 6.2 दिनों में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है. खगोलविदों ने तीन सालों में 11 बार GJ 9827d का अवलोकन किया. इस प्रक्रिया के दौरान यह तारे अपने तारे के आगे से गुजर जाता है.