menu-icon
India Daily

जापान में भूकंप से कांप गई धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Japan Earthquake News: जापान में गुरुवार की शाम को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

India Daily Live
जापान में भूकंप से कांप गई धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

Japan Earthquake News: जापान में गुरूवार को भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार,  भूकंप के कारण अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. इसके अलावा सुनामी को लेकर भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी  की रिपोर्ट के अनुसार,  भूकंप की तीव्रता 6.0 बताई गई है. इसका केंद्र जापान की राजधानी टोक्यो से करीब 208 किमी दूर उत्तर पूर्व का क्षेत्र बताया जा रहा है. भूकंप के झटके 68 किमी की गहराई तक मापे गए हैं. 

जापान में फिलिपींस, अमेरिकी और पेसिफिक प्लेटें लगातार नीचे खिसक रही हैं. इस कारण से यहां हर साल छोटे बड़े, और मध्यम प्रकार के भूकंप आते रहते हैं. जापान भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों की सूची में से एक है.