164 फीट नीचे आई मौत, मालदीव में 5 स्कूबा ड्राइवर्स की गई जान; अब तक एक शव बरामद
मालदीव में एक बड़ी दुर्घटना हुई है जिसमें 5 इटैलियन गोताखोरों की डूबकर मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने इस द्वीपीय देश के इतिहास की सबसे बुरी डाइविंग दुर्घटना बताया है.
नई दिल्ली: मालदीव में एक दुर्घटना हुई है. गुरुवार को वावू एटोल में 5 इटैलियन गोताखोरों की डूबकर मृत्यु हो गई. ये सभी पानी के नीचे एक गुफा को ढूंढ रहे थे. सर्च अभियान में अभी तक केवल एक शव बरामद किया जा सका है. स्थानीय अधिकारियों ने इस द्वीपीय देश के इतिहास की सबसे बुरी डाइविंग दुर्घटना बताया है. जिन लोगों की जान गई है उनमें मैरीन बायोलॉजिस्ट और उनकी बेटी भी शामिल थीं.
राहत बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन खराब मौसम के चलते प्रयासों में लगातार बाधा आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण और पूर्वी भारत की कई जगहों को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. बता दें कि इन सभी ने पानी के नीचे की गुफाओं को खोजने का अभियान शुरू किया था, लेकिन वो कभी भी वापस नहीं आ रसके. इन सभी की मौत कैसे हुई, इसकी जांच चल रही है.
किन-किन लोगों ने गंवाई जान:
मालदीव सरकार ने सभी पीड़ितों के नाम बताए हैं, जिनमें मोनिका मोंटेफाल्कोन, जियोर्जिया सोम्माकल, फेडेरिको गुआल्टिएरी, म्यूरियल ओडेनीनो और जियानलुका बेनेडेटी शामिल हैं. इस ग्रुप ने अभियान के लिए ड्यूक ऑफ यॉर्क नामक एक यॉट का इस्तेमाल किया था. जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जा गंवाई है, जिसमें से चार लोग जेनोआ यूनिवर्सिटी से जुड़े थे. वहीं, पांचवा व्यक्ति बेनेडेटी, ड्यूक ऑफ यॉट पर बोट ऑपरेशन मैनेजर के तौर पर काम करता था.
बचाव प्रयास अब भी जारी:
अधिकारियों ने बताया कि केव सिस्टम के एंट्री गेट पर बेनेडेटी का शव मिला था. वहीं, माना जा रहा है कि बाकी के गोताखोर अभी भी गुफा के अंदर मौजूद हो सकते हैं. इन सभी को ढूंढा जा रहा है. मालदीव के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन शरीफ के अनुसार, तलाशी अभियान में 8 गोताखोर शामिल हैं. हर कोई दो-दो के ग्रुप में काम कर रहा है और हर हिस्से की गहराई से तलाशी ली जा रही है.
ये हो सकता है मौत का कारण:
इन पांचों लोगों की मौत कैसे हुई इसका सही कारण अभी तक साफ नहीं हुआ है. हालांकि, इसे लेकर कई थ्योरीज बताई जा रही हैं. मालदीव पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या खराब मौसम की वजह से डाइव साइट पर विजिबिलिटी खराब हुई होगी या फिर कोई और वजह रही होगी.ॉ