Kuwait Fire Incident: कुवैत की एक बिल्डिंग में आज सुबह (भारतीय समयानुसार) भीषण आग लग गई. इसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 41 भारतीय थे. इस बिल्डिंग में करीब 160 लोगों के रहने की बात कही जा रही है. घटना के बाद से ही कुवैत से लेकर भारत तक हड़कंप मचा हुआ है. अभी भी करीब 50 भारतीय घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, इस बीच बिल्डिंग के मालिक की चर्चा होने लगी है. आइये जानें कौन है उस बिल्डिंग के मालिक केजी अब्राहम?
बता दें हादसा आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है. इसमें अब कर 41 भारतीयों के मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं अभी भी 50 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की बाद ही भारतीय राजदूत मौके पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही. आइये जानें इस इमारत का मालिक कौन हैं?
जानकारी के अनुसार, घटना वाली इमारत मलयालम बिजनेसमैन केजी अब्राहम के स्वामित्व वाले NBTC ग्रुप की है. केजी अब्राहम केरल के तिरुवल्ला के रहने वाले हैं और वो NBTC ग्रुप के MD हैं. इसके अलावा इनका भारत में भी खासा निवेश है. वो केरल के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा के मालिक हैं. इसके साथ केरल में उनके कई प्रोजेक्ट टलते हैं. उन्हें 'KGA' के नाम से भी जाना जाता है. वो साल 1977 से कुवैत में तेल व अन्य बिजनेस कर रहे हैं.
KGA विभिन्न उद्योगों में उन निजी कंपनियों में निवेश करता है जो नए उद्योग के विकास और निर्माण के क्षेत्र में काम करते हैं. इनकी मुख्य रुचि टर्नकी परियोजनाओं, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन और शिक्षा में है. बताया जा रहा है वे अपने साथ काम कर रहे कर्मचारियों का खास ख्याल रखते हैं. उनकी कंपनी में अभी करीब 14000 लोग काम करते हैं. इस घटना के बाद वो काफी दुखी है.