menu-icon
India Daily

खालिस्तानियों की खैर नहीं! भारत विरोधी चरमपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन ने बनाया फंड

ब्रिटेन के रक्षामंत्री टॉम टगेंडहाट ने खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी चरमपंथी घटनाओं से निपटने के लिए ब्रिटेन की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 95000 पाउंड करीब एक करोड़ रुपये के नए फंड का ऐलान किया है.

Shubhank Agnihotri
खालिस्तानियों की खैर नहीं! भारत विरोधी चरमपंथियों से निपटने के लिए ब्रिटेन ने बनाया फंड


नई दिल्लीः ब्रिटेन के रक्षामंत्री टॉम टगेंडहाट ने खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी चरमपंथी घटनाओं से निपटने के लिए ब्रिटेन की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 95000 पाउंड करीब एक करोड़ रुपये के नए फंड का ऐलान किया है. ब्रिटिश उच्चायोग ने रक्षा मंक्षी की तीन दिवसीय भारत की यात्रा के दौरान यह जानकारी दी है. ब्रिटेन में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से लगातार हो रही भारत विरोधी चरमपंथी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस कोष को स्थापित किया गया है.


बैठक में भाग लेने से पहले घोषणा
टुगेंडहाट सुरक्षा संबंधी पहलों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और जी 20 देशों की भ्रष्टाचार रोधी मंत्रीस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए हैं. जी 20 की कोलकाता में होने वाली बैठक के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की. जयशंकर से बैठक के दौरान खालिस्तान चरमपंथी समर्थकों से निपटने के लिए ब्रिटेन के इस फंड की घोषणा की.

समृद्धि के लिए दोनों देशों के पास कई मौके
उच्चायोग ने इस फंड की घोषणा के बाद कहा गया कि 95,000 पाउंड का निवेश खालिस्तान की ओर से होने वाले खतरे को लेकर भारत की समझ को बढ़ाएगा. इससे भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के मध्य आपसी समझ और संबंधों को बढ़ावा देगा. दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में दोनों देशों के पास दुनिया को एक बेहतर, सुरक्षित और पहले से अधिक समृद्ध करने के लिए कई मौके हैं.

ब्रिटेन का आंतरिक मामला, टिप्पणी उचित नहीं 
ब्रिटेन के रक्षामंत्री की इस कोष की घोषणा के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ब्रिटेन का आंतरिक मामला है. इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है. बागची ने कहा कि लंदन में भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर दोनों पक्षों के बीच में वार्ता जारी है.

 

यह भी पढ़ेंः कैसे हिंदू जेना भाई से मुसलमान बने थे जिन्ना, और करा दिया था मुल्क का बंटवारा