अमेरिका में दर्दनाक हादसा, बच्ची को कार में बंद कर भूली दादी; दम घुटने से 10 महीने की पोती की मौत
अमेरिका के केंटकी राज्य के मैडिसनविले शहर से एक बेहद दर्दनाक और आंखें खोल देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 10 महीने की मासूम बच्ची, जिसका नाम स्कॉटी ग्विन क्रोवेल था.
नई दिल्ली: अमेरिका के केंटकी राज्य के मैडिसनविले शहर से एक बेहद दर्दनाक और आंखें खोल देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 10 महीने की मासूम बच्ची, जिसका नाम स्कॉटी ग्विन क्रोवेल था, उसकी गर्म कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई. इस दुखद घटना के पीछे की वजह बच्ची की दादी की एक छोटी-सी भूल बनी.
यह मामला 13 अगस्त की है. 61 वर्षीय डॉ. स्टेसी फेजेनबेकर ने अपनी 10 महीने की पोती को सुबह डेकेयर (बाल देखभाल केंद्र) छोड़ने की जिम्मेदारी ली थी. लेकिन वह गलती से बच्ची को डेकेयर छोड़ने के बजाय सीधे अपने मेडिकल क्लिनिक चली गईं. बच्ची पीछे की सीट पर बनी बेबी-सीट में ही बंधी रह गई. दादी कार का दरवाजा बंद करके अंदर काम पर चली गईं.
8 घंटे बाद खुला खौफनाक सच:
मासूम बच्ची करीब 8 घंटे तक बंद कार के अंदर तड़पती रही. शाम को 4 बजे के करीब जब बच्ची के पिता उसे लेने डेकेयर पहुंचे, तब कर्मचारियों ने बताया कि बच्ची आज वहां आई ही नहीं. इसके बाद जब परिवार को शक हुआ. पिता ने अपनी मां से पूछा तो वो बदहवास होकर कार की तरफ भागीं. बच्ची को तुरंत बाहर निकाला गया और बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
Also Read
46 डिग्री तक पहुंच गया था कार का तापमान:
जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन मैडिसनविले का बाहरी तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस था. बंद कार के अंदर का तापमान धूप की वजह से तेजी से बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इतनी भीषण गर्मी में घंटों बंद रहने से बच्ची को गंभीर हीटस्ट्रोक हुआ, जिससे उसकी जान चली गई.
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम:
स्थानीय पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है. नियम के मुताबिक, दादी का ड्रग और अल्कोहल टेस्ट कराया गया है. मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. बता दें कि यह बच्ची आईवीएफ (IVF) तकनीक के जरिए पैदा हुई थी और परिवार की बेहद लाडली थी.