menu-icon
India Daily

Kabul News: अफगानिस्तान के काबुल में भयानक धमाका, 7 लोगों की मौत दर्जनों घायल

Kabul News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. टोलो न्यूज के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Shubhank Agnihotri
Kabul News: अफगानिस्तान के काबुल में भयानक धमाका, 7 लोगों की मौत दर्जनों घायल

Kabul News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को हुए धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. टोलो न्यूज के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. काबुल के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन खालिद जादरान ने एक्स पर कहा कि काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में बस को निशाना बनाकर विस्फोट में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और अन्य 20 लोग घायल हो गए हैं. इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है.समाचार एजेंसी के मुताबिक, यह हमला ऐसे समय हुआ जब एक बस शिया मुस्लिमों को स्कूल लेकर जा रही थी. इस्लामिक स्टेट ( IS) समूह ने पहले इस क्षेत्र में शिया स्कूलों, अस्पतालों और मस्जिदों को निशाना बनाया है. इसके इतर समूह ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में हाल के वर्षों में हमला किया है.इस क्षेत्र में यह दूसरा धमाका है. इससे पहले बीते महीने के अंत में काबुल के स्पोर्ट्स क्लब में भी एक भयानक विस्फोट हुआ था. इस विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी. इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग लोग घायल हो गए थे. गौरतलब है कि अगस्त 2021 में तालिबान ने गनी सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था. तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद से अफगानिस्तान में हिंसक अभियान चल रहे हैं.

 

यह भी पढ़ेंः  संसद में कोका कोला और नेस्ले के प्रोडक्ट्स पर लगा बैन, इजरायल-हमास युद्ध से जुड़ा है कनेक्शन