menu-icon
India Daily

संसद में कोका कोला और नेस्ले के प्रोडक्ट्स पर लगा बैन, इजरायल-हमास युद्ध से जुड़ा है कनेक्शन

इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सेना का समर्थन करने को लेकर तुर्की ने कोका कोला और नेस्ले के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
संसद में कोका कोला और नेस्ले के प्रोडक्ट्स पर लगा बैन, इजरायल-हमास युद्ध से जुड़ा है कनेक्शन

Israel Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सेना का समर्थन करने को लेकर तुर्की ने कोका कोला और नेस्ले के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है. सूत्रों के मुताबिक, तुर्की की संसद ने इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है.

संसद के रेस्टोरेंट में नहीं मिलेंगे कोका कोला और नेस्ले के प्रोडक्ट

तुर्की की संसद में बयान जारी कर कहा गया कि यह फैसला लिया गया है कि इजरायल का समर्थन करने वाली कंपनियों के सामान संसद परिसर के रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया और टी हाउस में नहीं बेचे जाएंगे. संसद अध्यक्ष नुमान कर्टुलमस की ओर से यह निर्णय लिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फैसला जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में तुर्की के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है. उन्होंने इजरायली वस्तुओं और पश्चिमी कंपनियों के बहिष्कार की अपील की है.  उन्होंने इन दोनों कंपनियों का भी नाम लिया है जिन्हें वे इजरायल के समर्थक के तौर पर देखते हैं.

2 अरब डॉलर के बदले फिलिस्तीनियों को शरण देने पर राजी हुआ तुर्की?

सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान का हवाला देते हुए साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्की के राष्ट्रपति 10 लाख फिलिस्तीनियों को तुर्की में शरण देने पर सहमत हो गए हैं और इसके बदले में तुर्की को 2 अरब डॉलर मिलेंगे. हालांकि तुर्की ने इस बात का खंडन किया है और कहा है कि यह सच नहीं है.

यह भी पढ़ें: इजरायल हमास युद्ध के बीच आया एक नया मोड़, फिलिस्तीनियों की जगह लेंगे 1 Lakh भारतीय श्रमिक