प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को इजरायल के दो दिवसीय दौरे निकले हैं. उनके आगमन से पहले इजरायल के प्रमुख अखबार 'द जेरूसलम पोस्ट' ने अपने फ्रंट पेज पर पीएम मोदी के आगमन के बारे में छापा गया है . अखबार के एडिटर इन चीफ ज्विका क्लेन ने सोशल मीडिया पर इस संस्करण का फ्रंट पेज साझा किया है. जिसमें पीएम मोदी हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं .
द जेरूसलम पोस्ट ने पीएम मोदी के फोटो छापते हुए हेडलाइन में बड़े अक्षरों में 'वेलकम, मोदी' लिखा. इसके अलावा खबर में नई दिल्ली की जेरूसलम के साथ बढ़ती साझेदारी पर केंद्रित की गई . इजरायल के मीडिया में यह कवरेज भारत के साथ गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है .
जेरूसलम पोस्ट ने दौरे को लेकर कई स्टोरीज प्रकाशित की. इनमें भारत के इजरायल में दूत जेपी सिंह का विस्तृत इंटरव्यू भी छापा गया. जिसमें सिंह ने पीएम मोदी के इजरायली संसद में प्रस्तावित भाषण को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि वह नेसेट में बोलने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे.
दूत ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देते हुए बताया कि दोनों देश अब सीमित क्षेत्रों से आगे बढ़कर व्यापक फ्रेमवर्क पर काम कर रहे हैं. इसमें वित्तीय सहयोग, व्यापार वृद्धि, क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम और मनी ट्रांसफर मैकेनिज्म समेत कई क्षेत्र शामिल हैं. इजरायल पीएम मोदी की इस यात्रा को काफी गंभीरता से ले रहा है. उनके आगमन से पहले देश संसद को भी तिरंगे के रंग से सजाया गया था, जो हर एक भारतीय के लिए गर्व की बात है.
प्रधानमंत्री दूसरी बार इजरायल दौरे पर पहुंचने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2017 में इजरायल का दौरा किया था. जिसके 9 साल बाद अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर एक बार फिर 25-26 फरवरी को प्रधानमंत्री की दूसरी यात्रा हो रही है . दौरे के दौरान पीएम मोदी नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे, जहां भारत इजरायल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की प्रगति की समीक्षा होगी .
चर्चा के प्रमुख मुद्दे साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार, अर्थव्यवस्था तथा लोगों के बीच संपर्क होंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग से भी भेंट करेंगे. इस यात्रा को दोनों देशों के लिए जरूरी बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली प्रधानमंत्री खुद पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं.