Israeli Strike in Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा गाज़ा में शांति स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है. इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति के शांति प्रस्ताव को नज़रअंदाज़ करते हुए गाज़ा में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है. जिसमें 6 लोगों के हताहत होने की सूचना है. इजराइल ने गाज़ा में ऐसे समय में एयर स्ट्राइक किया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दोनों के बीच जल्द ही शांति प्रस्ताव लागु करने की बात कही जा रही है.
गौरतलब है कि इजराइल द्वारा गाज़ा में लगातार की जा रही बमबारी से वहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चूका है और हज़ारों लोग हताहत हुए हैं. हमास द्वारा इजराइली नागरिकों को बंधक बनाने के बाद से ही हमास के खिलाफ इजराइल लगातार कड़े कदम उठा रहा है, जिससे गाजा में अब लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं.
इसीके मद्देनज़र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर शांति प्रस्ताव लागु करने की बात कही है, जिसमें हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों को रिहा करने की भी शर्त शामिल है. हालाँकि इजराइल ने इस शांति प्रस्ताव को फ़िलहाल धत्ता बताते हुए एक बार फिर गाज़ा में बम बरसाए है.
स्थानीय अथॉरिटीज के अनुसार इजराइल ने गाज़ा पट्टी के दो अलग-अलग जगहों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 6 लोग मारे गए हैं. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इज़राइली गोलीबारी में गाजा पट्टी में छह लोगों की मौत हो गई. चिकित्साकर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक हमले में गाजा शहर के एक घर में चार लोग मारे गए, जबकि दूसरे हमले में दक्षिण में खान यूनिस में दो अन्य लोग मारे गए.
वही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि इजराइल हमास की प्रतिक्रिया के बाद इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए ट्रम्प की गाजा योजना के पहले चरण के तत्काल क्रियान्यवन की तैयारी कर रहा है. इसके तुरंत बाद, इज़राइली मीडिया ने बताया कि देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को गाजा में आक्रामक गतिविधियों को कम करने का निर्देश दिया है. इज़राइली सैन्य प्रमुख ने एक बयान में सेना को ट्रम्प की योजना के पहले चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयारी बढ़ाने का निर्देश दिया, हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गाजा में सैन्य गतिविधियों में कमी आएगी या नहीं.