इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के लिए 'कोई जीवन बीमा नहीं' है.
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का चल रहे संयुक्त ऑपरेशन को लेकर उन्होंने कहा कि यह उम्मीद से बेहतर चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि इजरायल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है. नतन्याहू का यह बयान युद्ध के 13वें दिन पर आया है.
पत्रकारों ने जब नेतन्याहू से पूछा कि क्या इजरायल मोजतबा खामेनेई या हिज्बुल्लाह नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि मैं आतंकवादी संगठनों के किसी भी नेता का जीवन बीमा नहीं करवाऊंगा. उनके इस बयान को धमकी बताया है. नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि वे योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं देंगे. लेकिन उन्होंने इजरायल की तैयारी पूरी बताई है. अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में हुई. जिसके बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन हुआ. इजरायल का कहना है कि यह हमले ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए थे.
इजरायल ने 28 फरवरी को 'रोरिंग लायन' नाम से अभियान शुरू किया. अमेरिका ने इसे 'एपिक फ्यूरी' नाम दिया. दोनों देशों ने ईरान पर बड़े हमले किए. रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और बासिज फोर्स पर सड़कों और चौकियों पर हमले हुए. नेतन्याहू ने अमेरिका और इजरायल ईरानी लोगों के लिए स्थितियां बना रहे हैं, ताकि वे अत्याचार की क्रूर सत्ता हटा सकें.
इजरायली नेता ने ईरानी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह पल करीब आ रहा है जब आप आजादी के नए रास्ते पर चल सकेंगे. हम आपके साथ हैं. हम आपकी मदद कर रहे हैं. लेकिन आखिरकार यह आपके हाथ में है. नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल मजबूत हो गया है. संयुक्त अभियान सफल चल रहा है. ईरान के परमाणु और मिसाइल प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा. हिज्बुल्लाह पर भी हमले जारी हैं. लेबनान को चेतावनी दी गई कि हिज्बुल्लाह को निरस्त्र करना होगा. ईरान के प्रॉक्सी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.