menu-icon
India Daily

'जेल में उसका यौन शोषण हुआ था, वह बहुत बदल गया था...', बगदादी की बीवी ने बताई जुल्मों की दास्तान

आतंकी संगठन ISIS का सरगना अबू बकर अल बगदादी की पहली बीवी ने खुलासा किया है कि जब बगदादी अमेरिका की जेल में बंद था, तब उसका वहां यौन शोषण होता था,जेल में उसको खूब पीटा जाता था. अबू बकर ने जेल में काफी यातानाएं सहीं और फिर यहीं से वह और भी ज्यादा खूंखार हो गया. बता दें कि बगदादी लंबे समय तक ISIS का मुखिया रहा था और उसी की अगुवाई में यह आतंकी संगठन इतना आगे बढ़ा.

India Daily Live
'जेल में उसका यौन शोषण हुआ था, वह बहुत बदल गया था...', बगदादी की बीवी ने बताई जुल्मों की दास्तान

दुनियाभर में आतंकवाद को फैलाने वाला, लोगों के मन में दहशत पैदा करने वाला, आतंक का सरगना और ISIS का चीफ रह चुके अबू बकर अल बगदादी की पत्नी ने उसको लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है. अल बगदादी की पत्नी उम्म हुजैफा अभी इराक की जेल में बंद है. उस पर आतंकवाद फैलाने समते कई संगीन आरोप लगे हैं. बगदादी की पत्नी हुफैजा ने कहा है कि जब बगदादी जेल में बंद था, तब उसका यौन उत्पीड़न किया गया. हुफैजा के मुताबिक, इसके बाद वह काफी बदल गया और बेहद खूंखार हो गया.

हुजैफा ने एक इंटरव्यू में बताया, 'अबू बकर बहुत ही क्रूर आदमी था. उसने ना सिर्फ लोगों को मौत के घाट उतारा बल्कि महिलाओं के ऊपर भी उसने कई अत्याचार किए. उसकी बीवी ने आगे खुलासा किया कि जब वह अमेरिका के जेल में बंद था जब उसके साथ यौन शोषण होता था.' बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब इस बारे में अमेरिका से जानकारी मांगी गई तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. 

इराकी जेल में बंद अबू बकर अल बगदादी की पत्नी उम्म हुजैफा ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उसकी बगदादी से शादी तक हुई थी. जब सीरिया और इराक के बड़े हिस्से पर आईएसआईएस का कब्जा हो चुका था और उस समय बगदादी ही ISIS का चीफ था. 

'अमेरिका की जेल में हुआ अल बगदादी का यौन शोषण'

बगदादी की पहली पत्नी हुमैजा ने कहा, 'अल बगदादी 2004 के बाद काफी बदल गया था. उसने मुझे कभी इसके बारे में नहीं बताया लेकिन मुझे यकीन है कि अमेरिकी जेल में रहते हुए बगदादी पर खूब जुल्म हुए थे.' हुमैजा आगे बताती है कि बगदादी ने कभी इस बारे में खुलकर तो नहीं बताया लेकिन वहां जेल में उसका यौन शोषण होता था. इतना ही नहीं जेल में उसकी खूब पिटाई की जाती थी. उसे तरह -तरह से यातनाएं दी जाती थी.

हुफैजा ने आगे कहा कि वह खुद बगदादी के जुल्मों से पीड़ित थी. वह जानती थी कि वह अपराध कर रहा है लेकिन उस वक्त लाचारी और बेबसी के चलते वह किसी से कुछ ना बोलकर चुपचाप उसके पाप में साथ देती चली गई.

लड़कियों के साथ बगदादी ने किए खूब अत्याचार 

उम्म हुजैफा पर भी बगदादी का हर गुनाह में साथ देने और लड़कियों को को सेक्स स्लेव बनाने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक, बगदादी और उसके आईएसआईएस आतंकियों पर लड़कियों का अपहरण करने और उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर बेचे जाने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस काम में हुजैफा पर भी बगदादी के गलत काम में साथ देने का आरोप हैं. 

बता दें कि दुनिया में आतंकवाद फैलाने वाले खूंखार, बदमाश ISIS के चीफ अबू बकर अल बगदादी को अक्टूबर 2019 में अमेरिकी सैनिकों ने एक ऑपरेशन मार गिराया था.