Video: इराक के शॉपिंग मॉल में आग का तांडव, जिंदा जले 60 लोग, कई घायल
इराक के अल-कुत शहर में एक पांच मंजिला शॉपिंग मॉल में गुरुवार को लगी भीषण आग से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. आग पूरी रात मॉल में धधकती रही और दमकलकर्मियों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत की.
Iraq Shopping Mall Fire: इराक के अल-कुत शहर में गुरुवार को एक बड़े शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई, जिसमें कम से कम 60 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. ईराकी सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी प्रांत के गवर्नर के हवाले से दी है. हादसे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आग की भयावह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिख रहा है कि पांच मंजिला मॉल पूरी तरह आग की लपटों में घिरा हुआ है.
बताया जा रहा है कि यह मॉल पूरी रात जलता रहा और आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर-दूर से देखी जा सकती थीं. दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही. हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन गवर्नर ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और 48 घंटे के भीतर इसकी शुरुआती रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.
Also Read
- बाबा बागेश्वर के साथ अंग्रेजों पर भी चढ़ा सनातन का खुमार, वीडियो में देखें ब्रिटेन की संसद में बजरंगबली का जलवा
- दिग्गज बौद्ध भिक्षुओं से बनाए सेक्स संबंध, ब्लैकमेल कर वसूले 100 करोड़, महिला के सेक्स कांड से हिला ये देश
- 'अगर मुझे कुछ हुआ तो जिम्मेदार होंगे आर्मी चीफ मुनीर', जेल से आई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की चेतावनी
मॉल और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गवर्नर ने इस घटना को 'आपदा और त्रासदी' करार देते हुए कहा कि मॉल और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने घटना को अल-कुत शहर के लिए एक बड़ा झटका बताया, जहां इस आगजनी में 50 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इराक में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. वर्ष 2023 में एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. वहीं, 2021 में बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग में 82 लोग जान गंवा चुके थे.