menu-icon
India Daily

ईरान-अमेरिका से रूस-यूक्रेन तक..., दुनिया के दो सबसे बड़े युद्धों ने क्यों बढ़ाई वैश्विक चिंता?

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूटने के बाद संघर्ष फिर तेज हो गया है, जबकि रूस और यूक्रेन की चार साल पुरानी जंग भी थमने का नाम नहीं ले रही. दो बड़े युद्धों के बीच बढ़ते तनाव और परमाणु खतरे की आशंकाओं ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता खत्म होने के बाद एक बार फिर से जंग तेज हो गई है. अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर एक साथ हमला कर दिया, वहीं ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. अब दोनों देश आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं. स्थिति ऐसी आ चुकी है कि ईरान अब किसी भी हाल में अपने कदम पीछे खिंचने के लिए तैयार नहीं है. वहीं दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से चल रहा जंग भी बढ़ रहा है. 

रूस और यूक्रेन के बीच 2022 में शुरू हुआ भी रुकता नजर नहीं आ रहा है. इतना ही नहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब दुनिया के सामने यह माना है कि उनका देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ऐसे में परमाणु हमले की भी चिंता बढ़ गई है. दुनिया में चल रहे इस उथल-पुथल को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.