menu-icon
India Daily

'अमेरिका के लिए नरक बना देंगे....' US की धमकियों से नहीं डरने वाला ईरान, किया पलटवार

अमेरिका द्वारा दी गई धमकी के बाद अब ईरान ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर तनाव ऐसे ही बढ़ता रहा तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'अमेरिका के लिए नरक बना देंगे....' US की धमकियों से नहीं डरने वाला ईरान, किया पलटवार
Courtesy: Pinterest & X

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अमेरिका और ईरान लगातार एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं. अब ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उस धमकी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा.

अब ईरान ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया है. ईरानी सेना का मुख्यालय खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर तनाव ऐसे ही बढ़ता रहा तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा. 

'उनको दलदल में फंसा देगा...' 

ईरान ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने युद्ध को और बढ़ाया तो वह पूरे मध्य पूर्व को "दलदल" में बदल देगा. यानी कि ईरान को हराने का खयाल अमेरिका को दलदल में फंसा देगा. बता दें अमेरिका ने ईरान को डराते हुए कहा था कि अगर ईरान 48 घंटों के अंदर शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया जाएगा. हालांकि अमेरिका इन धमकियों से ईरान को फर्क नहीं पड़ा. 

अमेरिका-इजरायल के ठिकानों को बनाया निशाना

इसके साथ ही ईरान ने  दावा किया कि उन्होंने अमेरिका और इजरायल के कई बड़े ठिकानों को निशाना बनाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब एक महीने पहले अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के साथ युद्ध छिड़ गया. इसके बाद ईरान की जवाबी कार्यवाही ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया. इतना ही नहीं बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखाई  दे रहा था. 

48 घंटे बाद उन पर कहर टूटेगा- ट्रंप 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि ईरान के पास समझौते के लिए बहुत  ही कम समय शेष रह गया है. वह या तो समझौता करे या तो होर्मुज खेले. अगर ऐसा नहीं होता तो 48 घंटे बाद यह उन पर कहर बनकर टूटेगा. बता दें अमेरिका ने ईरान ने को समझौते के लिए 10 दिनों का समय दिया था.