menu-icon
India Daily

‘जंग अभी खत्म नहीं हुई है…’, मोजतबा खामेनई ने चेतावनी के साथ दिया सीजफायर का ऑर्डर

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने बयान देते हुए कहा है कि दो हफ्ते के संघर्ष-विराम समझौते के तहत तुरंत गोलीबारी बंद कर दें. साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है.

Shilpa Shrivastava
‘जंग अभी खत्म नहीं हुई है…’, मोजतबा खामेनई ने चेतावनी के साथ दिया सीजफायर का ऑर्डर
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सीजफायर को लेकर ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का भी बयान सामने आया है. मोजतबा ने सभी ईरानी सैन्य बलों को आदेश देते हुए कहा है कि वो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ दो हफ्ते के संघर्ष-विराम समझौते के तहत तुरंत गोलीबारी बंद कर दें. यह बयान ईरान के सरकारी टेलिविजन पर प्रसारित हुआ. 

बयान में खामेनई ने कहा कि यह जंग का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को उनके आदेश का पालन करना होगा. फिलहाल गोलीबारी रोक देनी चाहिए. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अमेरिका या इजरायल में से कोई भी सीजफायर तोड़ते हुए कोई आक्रामक कदम उठाता है तो वलह पूरी ताकत से जवाब देगा. 

39 दिनों के युद्ध पर संघर्षविराम:

बता दें यह युद्ध 28 फरवरी से शुरू हुआ था. अब 39 दिनों के बाद यह संघर्ष-विराम लागू किया गया है. युद्ध की शुरुआत में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे. इन हमलों की शुरुआत में ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे, जिसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनई को सर्वोच्च नेता बनाया गया था. 

इस्लामाबाद में वार्ता होगी शुरू:

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को इस्लामाबाद आने का न्यौता दिया है, जिससे आगे की बातचीत की जा सके. इस्लामाबाद में होने वाली आगामी बातचीत यह तय करने में बेहद अहम होगी कि क्या यह संघर्ष-विराम मिडिल-ईस्ट में लंबे समय तक चलने वाली शांति ला सकता है? यहां पढ़ें पूरी खबर