ईरान ने अमेरिका के फाइटर प्लेन F-35 को मार गिराने का दावा किया है. हालांकि विमान के मलबे से पता चला है कि वह F-15E है. यही नहीं ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने कहा है कि पायलट को जिंदा पकड़ने का दावा किया है.
विमान के गिरने के बाद अमेरिका के कई हेलिकॉप्टर पायलट को बचाने के लिए ईरान के चक्कर लगा रहे थे. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि ऐसे ही एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को ईरानी सेना ने गिरा दिया है.
ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत में तस्नीम न्यूज एजेंसी के एक संवाददाता ने बताया कि विमान के नष्ट होने के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के क्षेत्र के अंदर प्रवेश किया.
⚡️BREAKING
— Iran Observer (@IranObserver0) April 3, 2026
U.S. Special Forces have entered Iran to rescue an F-15 pilot
Tasnim reports that the American pilot is believed to be being held captive by the Revolutionary Guards pic.twitter.com/iR7rL7vIXt
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि अमेरिकी सेना ने पायलट को बचाने के और उसे वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की लेकिन कुछ सूत्रों से ऐसे संकेत मिले है कि ईरान की सेना ने उसे पकड़ लिया है.
पायलट को वापस लाने के लिए अमेरिका ने ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों और एक हरक्यूलिस सी-130 विमान का उपयोग कर एक तलाशी अभियान चलाया लेकिन असफल रहे.
❗️US F-35 pilot possibly CAPTURED by Iran — Tasnim
— RT (@RT_com) April 3, 2026
IRGC-linked account posts photo of what appears to be ejection seat with a vague caption https://t.co/zdRx3PsSLO pic.twitter.com/lHqNTBslWs
IRGC ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मध्य ईरान के आसमान में IRGC एयरोस्पेस फोर्स के नए एडवांस सिस्टम ने दूसरा एफ-35 फाइटर जेट नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि यह नष्ट हुआ लड़ाकू विमान Lakenheath स्क्वाड्रन का था. आईआरजीसी ने कहा कि घुसपैठिया लड़ाकू विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है.